September 22, 2023

कटिहार में मां और बेटे की एक साथ उठी अर्थी,इलाके में मचा मातम ।

1 min read

बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे स्व. विनोद कुमार सिंह की माता का मंगलवार को निधन हो गया. उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को घर से निकलने की तैयारी थी कि उंसि समय स्वर्गीय विनोद कुमार के भाई रामानंद सिंह का भी हो गया निधन।

मां और बेटे का अंतिम संस्कार किया गया एक साथ।

बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे स्व. विनोद कुमार सिंह की माता का मंगलवार को निधन हो गया. उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को जैसे ही घर से निकलने को तैयार हुई उंसि संकय विनोद कुमार के भाई रामानंद सिंह का भी निधन हो गया। निधन के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी, इस बीच स्वर्गीय विनोद सिंह की मां की अर्थी को रोका गया फिर उनके भाई के शव व उनकी मां के शव को एक साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया.और दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा. बता दें कि स्व. विनोद कुमार सिंह की मां बुधिया देवी प्राणपुर से BJP विधायक निशा सिंह की सास भी थी.

जानिए किया है पूरा मामला

आपको बताते चलें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे दिवंगत विनोद कुमार सिंह की मां व प्राणपुर विधायक निशा सिंह की सास बुधिया देवी ने 85 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. बुधवार को उनकी अंतिम यात्रा उनके घर से मनिहारि श्मशान घाट के लिए निकल रही थी तभी बुधिया देवी के दूसरे बेटे रामानंद सिंह का भी निधन हो गया।. रामानंद सिंह के निधन के बाद बुधिया देवी की अंतिम यात्रा थोड़ी देर के लिए रोकी गई.फिर रामानंद सिंह के शव को लाया गया और दोनों मां बेटे के शव को एक साथ मनिहारि श्मशान घाट तक पहुंचाया गया.

मा और बेटे के निधन से शोक की लहर

पूर्व मंत्री रहे दिवंगत विनोद सिंह के घर हुए आकस्मिक घटना से क्षेत्र को लोग स्तब्ध हैं, पूरे जिले में शोक की लहर है।मामले की जानकारी मिलते ही राजनीतिक दलों के नेता और स्थानीय लोग विधायक निशा सिंह के आवास पर जुटने शुरु हो गए,मौके पर पूर्व मंत्री निखिल कुमार चौधरी ने भी इसपर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि परिवार को लोगो को सहन शक्ति भगवान प्रदान करे,वही एमएलसी अशोक अग्रवाल,कोढ़ा विधायिका कविता पासवान भी मौके पर पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.