भ्रष्टाचार के खिलाफ जाप कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर किया पुतला दहन ।
जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देश पर पूरे बिहार के साथ कटिहार जिले में भी जाप नगर अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ अंबेडकर चौक पर पुतला दहन कर आक्रोश प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरूण सिंह ने बताया कि जाप सुप्रीमो के निर्देश पर भ्रष्ट नेता, भ्रष्ट अधिकारी और माफियाओं के खिलाफ पुतला दहन कर आक्रोश प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गई है। प्रदेश महासचिव नैयर मसूद खान ने कहा कि जाप कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ पुतला दहन किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में माफिया राज कायम हो चुका है। आम आवाम पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। नगर अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गई है। आम जनता की ना तो कोई सुनने वाला है और ना ही आवाज उठाने वाला। आज भ्रष्ट नेता, पदाधिकारी एवं माफिया के खिलाफ पुतला दहन एवं आक्रोश पूर्व प्रदर्शन किया गया। मौके पर छात्र जिला अध्यक्ष चंदन यादव, पप्पू ब्रिगेड जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, रवि कर्ण, अब्दुल शकीम, अंकित कुमार,दीपक यादव, रवि यादव, संतोष पटेल,अनिल कुमार, नूर आलम शकील अहमद सहित कई जाप के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।