« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार के मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद प्रखंड में स्थित गोगा बिल झील के सौंदर्य करण को लेकर ग्रामीणों में जगी आस, 28 जनवरी को होगा मुख्यमंत्री का संभावित दौरा
  • State
  • 2025-01-19 19:48:08
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार के मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद प्रखंड में स्थित गोगा बिल झील के सौंदर्य करण को लेकर ग्रामीणों में जगी आस, 28 जनवरी को होगा मुख्यमंत्री का संभावित दौरा

दशकों से ख्याती प्राप्त कटिहार के मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद प्रखंड में अवस्थित गोगाबील झील के समीप साफ सफाई की तैयारी जोरों पर है । गोगा बिल झील विकसित करने के लिए पिछले कई वर्षों से आश्वासन एवं घोषणा होती रही है लेकिन अब तक इसके विकास के द्वार नहीं खुल पाए हैं । यहां सर्दियों के मौसम में अलग-अलग प्रजातियों के साइबरियन विदेशी पक्षी काफी संख्या में आते हैं  । पक्षियों के चहचहाट से इलाका गूंजता है । संयोग बस 28 जनवरी को बिहार के मुखिया नीतीश कुमार का संभावित दौरा है । जिसको लेकर प्रशासनिक चहल कदमी काफी तेज हो गई है । जिससे अब गोगा बिल झील के विकसित होने की ग्रामीणों मे एक आस जगी है । जिसको लेकर लोगों में भी काफी उत्साह है । 28 जनवरी को बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के आने की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी मनेष कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा सहित अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी चल रहे तैयारी का जायजा लेने के लिए  गोगा बिल झील पहुंचे । इस संदर्भ में जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी मनेष कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रगति यात्रा कटिहार जिले में भी प्रस्तावित है । मुख्य रूप से कई योजनाओं का मुख्यमंत्री भ्रमण करेंगे । वहीं पंचायत का भी भ्रमण करेंगे साथ ही जिला स्तर पर समीक्षा बैठक भी की जाएगी । उनके भ्रमण के दृष्टिकोण से इसी को लेकर गोगा बिल झील का जायजा लिया गया है । वहीं मौके पर मौजूद कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री के आने की खबर से वे लोग काफी खुश हैं । अब उन लोगों के बीच एक आस जगी है कि गोगा बिल झील को पुरी तरीके से विकसित किया जाएगा । इससे लोगों के रोजगार का द्वार खुलेगा ।