« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
अब तक तीन शव बरामद, घटना के चार घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंच पायी NDRF और SDRF की टीम, दस लोग लापता
  • Crime
  • 2025-01-19 19:49:33
  • सैयद शादाब आलम

अब तक तीन शव बरामद, घटना के चार घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंच पायी NDRF और SDRF की टीम, दस लोग लापता

कटिहार जिला मुख्यालय से दूर कटिहार के मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद प्रखंड के दक्षिणी करीमल्लापुर पंचायत के मेघू घाट से 17 की संख्या मे नाव पर सवार हो कर स्थानीय लोग गंगा नदी के उस पर झारखण्ड के इलाके मे अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे जहाँ बीच गंगा मे नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार होने पर गंगा की ऊँची लहरों मे अनियंत्रित होकर नाव डूब गयी, जिसमे अब तक तीन शव बरामद किये जा चुके है जिसमे दो बड़े और एक छोटी बच्ची शामिल है जबकि चार लोग तैर कर बाहर निकले जिन्हे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है जबकि अभी भी आठ से दस लोग लापता है, घटना के काफ़ी देर बाद प्रसाशनिक अमला मौके पे पहुचे है, घटना के चार घंटे बीतने के बाद भी ndrf या sdrf की टीम मौके पे नहीं पहुंची है, स्थानीय गोताखोर की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है, पीड़ित परिवार सरकार से मुवाब्जे की मांग कर रहे है, स्थानीय विधायक मनोहर कुमार सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पे मौजूद है 

जिला प्रशासन ने जारी किया प्रेस बयान।

आज की एक घटना में, लगभग 18 यात्रियों को लेकर एक नाव, मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद ब्लॉक के दक्षिण करीमल्लूपुर, मेघू टोला से सकरी, झारखंड जा रही थी, आज सुबह लगभग 8.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें  तीन व्यक्तियों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त है जिनकी विवरणी निम्नवत है।
1. पवन मंडल, पुत्र बस्तम मंडल, उम्र 65 वर्ष, अमदाबाद
2. सुधीर मंडल, उम्र 70 वर्ष, प्राणपुर
3. भोली देवी का पुत्र, उम्र लगभग 3 वर्ष, आजमनगर

      8 लोगों को स्थानीय गोतखार एवं एस.डी.आर.एफ. टीम द्वारा बचाव कर लिया गया है एवं शेष का बचाव और तलाशी अभियान जारी है।
 जिन लोगों को बचा लिया गया है उनका इलाज चल रहा है। बचाए गए लोगों के अनुसार सात और लोग लापता हैं। सात में से दो नदी के विपरीत किनारे यानी गदाई दियारा में पहुंच गए हैं। एस.डी.आर.एफ की टीम बाकी 5 लोगों के लापता होने की सूचना के साथ उनका पता लगाने/बचाव करने की कोशिश कर रही है। एसडीओ मनिहारी, सीओ अमदाबाद और एसएचओ मेघू टोला में राहत अभियान की निगरानी कर रहे हैं। मृत व्यक्तियों के परिवार को आपदा विभाग के नियमानुसर मुआवजा देने हेतु संबंधित को निदेश दिया गया है और लापता व्यक्तियों के लिए खोज/बचाव हेतु एस.डी.आर.एफ. द्वारा अभियान जारी है।