« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
नगर थाना पुलिस ने जूट मिल और आरगरा चौक के बीच से प्रतिबंधित कोडिंन सिरप और स्मैक के खेप को किया जप्त
  • Crime
  • 2025-01-23 20:02:05
  • सैयद शादाब आलम

नगर थाना पुलिस ने जूट मिल और आरगरा चौक के बीच से प्रतिबंधित कोडिंन सिरप और स्मैक के खेप को किया जप्त

नशे के खिलाफ कटिहार पुलिस विशेष अभियान चला रही है, ऑपरेशन क्लीन फेज-2 को लेकर भी कटिहार पुलिस लगातार सक्रिय है, इसी कड़ी में कटिहार नगर थाना पुलिस ने जूट मिल और आरगरा चौक के बीच से प्रतिबंधित कोडिंन सिरप और स्मैक के खेप को जप्त किया है, पुलिस ने इस मामले में दो लग्जरी वाहन के साथ-साथ दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।


 कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर 118 कार्टून लगभग 11890 पीस से अधिक प्रतिबंधित कफ सिरप और लगभग 300 ग्राम स्मैक  के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है,बरामद कोडीन कफ सीरप का अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपया बताया जा रहा है।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गिरफ्तार तस्कर में परमिंदर सिंह और मुन्ना कुमार शामिल है, पुलिस के इस उपलब्धि में जिले के कई चर्चित लोगों का भी इस पूरे रैकेट में शामिल होने की चर्चा है।