« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
राधा कृष्ण की अष्टधातु की लगभग डेढ़ सों साल पुरानी मूर्ति चोरी
  • Crime
  • 2025-03-06 11:46:01
  • सैयद शादाब आलम

राधा कृष्ण की अष्टधातु की लगभग डेढ़ सों साल पुरानी मूर्ति चोरी

कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र के खैरा पंचायत के लालचंद्र गांव के ठाकुरबाड़ी से राधा कृष्ण की अष्टधातु की लगभग डेढ़ सों साल पुरानी मूर्ति चोरी हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है!


 घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 


घटना के बारे में मंदिर के पुजारी श्याम तिवारी ने बताया कि देर रात जब वह जगे तो देखा मंदिर का ताला तीन-चार जगह टूटा हुआ है और अंदर जाकर देखा तो राधा कृष्ण की मूर्ति और चांदी का मुकुट गायब है । घटना की सूचना मंदिर कमेटी को दी गई और वह लोग भी पहुंचे और इसकी सूचना पोठिया थाना पुलिस को दी गई। 


वहीं स्थानीय पंचायत समिति सदस्य सह सेवादार अमरेंद्र माधव ने बताया है कि हमारे पूर्वजों के द्वारा ही मंदिर में अष्टधातु की मूर्ति स्थापित की गई थी जो काफी वेशकीमती थी जिसकी चोरी की गई है। अनुमानित कीमत का अनुमान लगाना मुश्किल है। घटना के बाद इसकी सूचना पोठिया थाना पुलिस को दी गई और पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। 


वही पोठिया थाना की अपर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और सभी से पूछताछ कर रहे हैं उन्होंने कहा है कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा।