« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों को बरारी पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल शुक्रवार को हाथ पैर बांध कर किया गया था दुष्कर्म
  • Crime
  • 2025-02-01 18:24:09
  • बरारी नीरज कुमार

सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों को बरारी पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल शुक्रवार को हाथ पैर बांध कर किया गया था दुष्कर्म

बरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 वर्षीय शादीशुदा दिव्यांग (गूंगी) महिला के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों ने महिला के हाथ-पैर बांधकर घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाकों में महिलाओं के बीच तनाव का माहौल है हालात को भांपकर एसडीपीओ धर्मेंद्र कुमार और बरारी थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार पुलिस दल बल के साथ गांव में कैंप कर रहे थे घटना शुकवार है। पीड़िता एक बच्चे की मां है। वारदात के समय पीड़िता गांव की तीन अन्य महिलाओं के साथ घास काटने बहियार दियारा इलाके में गई थी। इस दौरान घास काटते-काटते वह पास के मसूर के खेत की मेड़ पर पहुंच गई जहां पहले से बाइक लगाकर खड़े दो युवकों ने महिला को जबरन मक्के के खेत में खींच लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। महिला अर्द्ध नग्न हालत में चरवाहों को दिखाई दिखी तो उससे पूछताछ करने पर पीड़िता ने इशारों में घटना की जानकारी दी। चरवाहों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन दोनों आरोपी बाइक जैकेट और कपड़े मौके पर छोड़कर भाग गए। बाद में पीड़िता अन्य महिलाओं के पास पहुंची और इशारों में आपबीती सुनाई। घटना की सूचना पर बरारी थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित महिला को बरारी थाना लाकर कटिहार सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा है चरवाहों ने बताया- आरोपी गांव के हैं युवक चरवाहों ने बताया कि दोनों आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। आरोपी सलमान के पिता इसराइल ग्रामीण चिकित्सक और किसान हैं। दूसरे आरोपी सयया के पिता अशफाक गांव में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और जमीन के कागजात का काम करते हैं। दोनों आरोपी शादीशुदा हैं। घटना के वक्त घटना स्थल से कुछ दूरी पर में अन्य महिलाएं भी घास काट रही थीं। पीड़ित महिला के बोल नहीं पाने के कारण चिल्ला नहीं सकी क्योंकि पिडिता बोल नही सकती जिस खेत में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया वह आरोपी का ही बताया जा रहा है थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने कहा कि गांव में पुलिस कैंप कर रही है। और पुलिस ने लगातार छापेमारी कर लगभग12 घंटे के अथक प्रयास से दोनो आरोपियों को पकड़ कर हिरासत में लेकर जेल भेज दिया पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इस घटना को लेकर डि आई जी प्रमोद कुमार मंडल एवं एसडी पी ओं घरमेन्द्र कुमार और बरारी थाना अध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार सेमापूर ओपी प्रभारी हरी प्रसाद एस आई ज्योती कुमारी आदी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिती का जायजा लिया डि आई जी प्रमोद कुमार मंडल ने थाना अध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार को एक स्पताह के अन्दर घटना का चार्ज सिट भेजने का निर्देश दिया ताकी आरोपी को कडी से कडी सजा दिलाया जा सके।