« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार रेल मंडल को एक वंदे भारत एक्सप्रेस की मिली सौगात।पीएम ने वर्चुअल तरीके से किया उदघाटन।
  • National
  • 2024-03-13 08:47:05
  • Syead Shadab alam

कटिहार रेल मंडल को एक वंदे भारत एक्सप्रेस की मिली सौगात।पीएम ने वर्चुअल तरीके से किया उदघाटन।

कटिहार से महज 4 घंटे में यात्री पहुंच जाएंगे पटना।

कटिहार एक नंबर प्लेटफार्म पर जन औषधि दवा दुकान का हुआ लोकार्पण 


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 बंदे भारत ट्रेन की सेवा के साथ 85 हजार करोड़ की रेल परियोजना का वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर उदघाटन कर दिया।जिसमें कटिहार रेल मंडल को भी एक नई बंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है, जो न्यू-जलपाईगुड़ी से चलकर किशनगंज कटिहार नवगछिया खगड़िया बेगूसराय मोकामा और बख्तियारपुर में ठहराव के बाद पटना पहुंचेगी।

कटिहार रेल मंडल के कटिहार स्टेशन परिसर में इसे लेकर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया,जिसमे बताया गया कि  लगभग 85 हजार करोड़ के लागतसे कई योजनाओं का उदघाटन किया जा रहा है । रेल मंडल के कटिहार डिवीजन में भी रेलवे के विकास का लाभ लोगों को मिलने जा रहा है न्यू जलपाईगुड़ी टू पटना भैया कटिहार वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावे स्टेशन पर जन औषधि केंद्र लोग इसे वरदान मान रहे हैं। लोग इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रिया अदा करते हुए इससे सीमांचल के पूरे इलाका से चुनावी लाभ मिलने की भी उम्मीद जाता रहे हैं ।कटिहार स्टेशन से रेलवे की सौगात पर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

इस मौके पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद,डीआरएम सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि लोगो को लंबे अरसे से इस ट्रेन का इंतजार था जो आज पूरा हो गया है।