« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में एक व्यक्ति को सांप ने काटा तो सांप को डब्बे में लेकर पहुंच गया अस्पताल,
  • Crime
  • 2024-04-27 23:19:36
  • मो0 असदुर रहमान,कटि

कटिहार में एक व्यक्ति को सांप ने काटा तो सांप को डब्बे में लेकर पहुंच गया अस्पताल,

डॉक्टर के इलाज के साथ साथ अस्पताल में ही व्यक्ति की होने लगी झार फूक।


एक कहावत है कि दवा के साथ दुआ जरूरी है,जिसको चरितार्थ करता एक तस्वीर कटिहार सदर अस्पताल में सामने आया है,जहां रक व्यक्ति को सांप ने काटा तो सदर अस्पताल में इलाज के साथ खूब हुई झार फूक। यही नही व्यक्ति को साँप नर काटा तो सांप को डब्बे में लेकर अस्पताल भी पहुंच गए।और ऐसा इसलिए किया गया कि डॉक्टर को सांप के जहर को लेकर कोई कंफ्यूजन न हो इसलिए सांप को डब्बे मे लेकर ही अस्पताल पहुंच गया मरीज। कटिहार सदर अस्पताल में इलाज के बाद मरीज तो ठीक है लेकिन सांप को डब्बे में देखकर लोग परेशान है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गेहूं के खेत मे गेंहू की कटाई के दौरान मनिहारी थाना क्षेत्र के गोवागाछी निवासी मो0 शकूर के पैर में सांप काट लिया, जैसे ही ये बात स्तानीय लोगो और पीड़ित के भाई को पता लगा मो0 शकूर के साथ डब्बे में सांप को लेकर पहले अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ केंद्र गया फिर वहां से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंच गया, यही नही सदर अस्पताल में इलाज के दौरान खूब झार फूक भी हुई, झार फूक को लेकर पीड़ित के परिजनों ने बताया कि इलाज के साथ साथ झार फूक भी जरूरी है,जिससे जल्दी ठीक हो जाएगा। फिलहाल इलाज के बाद मो0 शकूर बिल्कुल फिट है,लेकिन डब्बे में रखे गए सांप को लेकर सदर अस्पताल में चर्चा का विषय है।