« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में एक विधवा महिला मांग रही है इंसाफ,गाँव के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप।
  • Crime
  • 2024-07-23 17:00:29
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में एक विधवा महिला मांग रही है इंसाफ,गाँव के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप।

कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा महिला ने अपने ही गांव के रहने वाले एक युवक पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगा रही है।पीड़िता ने थाना में आवेदन करते हुए बताई की बीती तारीख 16,7,2024 को रात 9 बजे  घर से अकेली पैदल मोहर्रम का मेला देखने जा रही थी तभी  गांव के रहने वाले मुहम्मद राजा बाइक से पीछा करते हुए सुनसान जगह पर देख लिया और कहने लगा की मेरे साथ बाइक पर बैठ जाओ मेला तक छोड़ देंगे,मगर राजा मेला नहीं जा कर सुनसान खेत में  ले जा कर जबरन दुष्कर्म करने लगा मेरे द्वारा विरोध करने पर शादी का प्रलोभन देने  लगा।वहीं मुहम्मद राजा दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया।अब पीड़िता थाने से लेकर जिला के आला अधिकारियों को आवेदन दे कर इंसाफ की गुहार लगा रही है।


कहते है राजा के परिजन।।


जब इन मामले को लेकर राजा के परिजनों से पूछे जाने पर बताया कि ये ज़मीनी विबाद से जुड़ा हुआ मामला है,और ज़मीन के मामले को लेकर महिला कहती थी कि केश में फंसा देंगे और महिला ने वही काम किया है।महिला द्वारा लगाए गए आरोप को गलत है और इसकी जांच की जानी चाहिए।


वही रौतारा थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।