« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन से 52 लाख रुपए के साथ एक व्यक्ति को रेल पुलिस ने पकड़ा, यह पैसे समस्तीपुर में किसी प्रत्याशी को दिए जाने थे
  • Crime
  • 2024-04-21 08:55:38
  • सैयद शादाब आलम

अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन से 52 लाख रुपए के साथ एक व्यक्ति को रेल पुलिस ने पकड़ा, यह पैसे समस्तीपुर में किसी प्रत्याशी को दिए जाने थे

लोकसभा चुनाव को लेकर रेलवे स्टेशन कटिहार में रोजाना ट्रेनों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रेल पुलिस के द्वारा अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन में भी जांच अभियान चलाया गया। जहां कोच नंबर A2 के 44 नंबर सीट पर सफर कर रहे एक व्यक्ति को 52 लाख 48 हजार रुपए के साथ रेल पुलिस ने पकड़ा। उक्त बातों की जानकारी रेल थाना में रेल एसपी डॉ संजय भारती ने प्रेस वार्ता कर दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मधुबनी निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। पैसों के बारे में पूछताछ करने पर अनिल कुमार ने बताया कि वह ठेकेदार का काम करते हैं और इन पैसों को लेकर वह दिल्ली जा रहे थे। इस बीच वह दरभंगा में एक दिन रुक कर वह दिल्ली जाते। पुलिस सूत्रों की माने तो यह पैसे किसी प्रत्याशी के चुनाव में खर्च होने वाले थे। पकड़े गए व्यक्ति के मोबाइल व्हाट्सएप चैट पर यह पैसे समस्तीपुर में किसी प्रत्याशी को देना था। हालांकि पकड़े गए व्यक्ति ने इन पैसों का चुनाव से कोई संबंध नहीं है ऐसा बताया है। फिलहाल रेल पुलिस के द्वारा इसकी जानकारी इनकम टैक्स के अधिकारियों को दी गई। जहां सूचना मिलते ही इनकम टैक्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे वही जप्त किए गए पैसों के बारे में रेल पुलिस और इनकम टैक्स जांच कर रही है।