एसटी आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा मनिहारी पर लगाए गए सभी आरोप है बेबुनियाद - सुनील कुमार यादव
भाई अगर रावण बन जाए तो छोटे भाई को विभीषण बनने में संकोच नहीं करना चाहिए - शेखर कुमार
अनुसूचित जनजाति आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष शंभू सुमन और उनके भाई शेखर कुमार के बीच का विवाद लगातार बढ़ते चला जा रहा हैं और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी को लेकर कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में उनके आवासीय कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से शंभू सुमन के भाई शेखर कुमार भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में एसटी आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष शंभू सुमन के भाई शेखर कुमार ने कहा उनके भाई शंभू सुमन जबरन उनके चार पहिया वाहन रख लिए हैं जबकि वह वाहन शेखर कुमार का है। उन्होंने कहा कि इस वाहन का किस्त भी वह स्वयं जमा कर रहे हैं। शेखर कुमार ने बताया कि जब सभी जगह आवेदन देने के बाद न्याय नहीं मिला तो उसके बाद मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के पास पहुंचकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है इसमें किसी भी प्रकार का कोई राजनीतिक लाभ वाली बात नहीं है। उन्होंने कहा कि उस वाहन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी उनके पास है। उन्होंने कहा कि उनके भाई शंभू सुमन द्वारा मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह पर लगाए गए सभी आप बेबुनियाद और झूठे हैं। वहीं कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने भी प्रेस वार्ता के माध्यम से कहा कि मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह को उनकी स्वच्छ एवं ईमानदार छवि की वजह से ही लगातार तीन बार मनिहारी की जनता उन्हें विधायक के रूप में चुन रही है और मनिहारी की जनता भली भांति विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के ईमानदारी पूर्वक किए जा रहे कार्यों को भी जानती है इसलिए शंभू सुमन द्वारा मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं। सुनील कुमार यादव ने कहा कि शंभू सुमन के भाई शेखर कुमार को न्याय अवश्य मिलना चाहिए क्योंकि एसटी आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष शंभू सुमन के भाई शेखर कुमार द्वारा बताया जा रहा है कि शंभू सुमन लगातार अपने ही भाई और अन्य परिजनों को तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं जो बेहद दुखद है सुनील कुमार यादव ने कहा कि अगर घरेलू विवाद को शंभू सुमन राजनीति का रूप देकर भ्रम फैलाना चाहते हैं तो यह अत्यंत दुखद है और इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और शेखर कुमार को अवश्य न्याय मिलना चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास,संजय सिंह, पंकज तमाकूवाला, राजेश रंजन मिश्रा, मनी पासवान, इश्तियाक आलम ने भी शंभू सुमन द्वारा लगाए गए आरोपी की निंदा करते हुए कहा कि मनिहारी विधायक पर इस तरह के आरोप लगाना बेहत दुखद है अगर जल्द एसटी आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष शंभू सुमन के भाई शेखर कुमार को न्याय नहीं मिला और शंभू सुमन जल्द इस पारिवारिक विवाद का समाधान नहीं करते हैं तो पूरी कांग्रेस पार्टी शेखर कुमार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी और पूरी पार्टी शेखर कुमार के साथ है। दरअसल बीते दिनों अनुसूचित जनजाति आयोग के नीव वर्तमान अध्यक्ष शंभू सुमन पर उनके भाई शेखर कुमार द्वारा अपने ही भाई पर जबरन उनके चार पहिया वाहन हड़प लेने का आरोप लगा था जिसको लेकर पीड़ित शेखर कुमार द्वारा प्रशासन के कई आला अधिकारियों तक आवेदन दिया गया था जिसके बाद कोई निदान नहीं होने पर शेखर कुमार द्वारा मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनोहर प्रसाद सिंह को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई थी जिस पर अनुसूचित जनजाति आयोग के वर्तमान अध्यक्ष शंभू सुमन ने प्रेस वार्ता करते हुए मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह पर कई संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके भाई को ढाल बनाकर मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह गंदी राजनीति कर रहे हैं।
मौके पर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।