« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
सरकारी मदरसे की स्थिति है दयनीय,मदरसा नही जाते है शिक्षक और बच्चे।
  • State
  • 2024-05-08 15:40:28
  • सैयद शादाब आलम

सरकारी मदरसे की स्थिति है दयनीय,मदरसा नही जाते है शिक्षक और बच्चे।

धूल फांक रहा बेच और टेबल।

कटिहार में सरकारी मदरसे की स्थिति काफी दयनीय है। जिले के एक ऐसे मदरसा की तस्वीर सामने आई है जहां न मदरसा के शिक्षकों के साथ साथ मदरसा के बच्चे भी गायब है और कागजो में ही बच्चो की उपस्थिति बनाई जा रही है।

तस्वीर कटिहार के मदरसा बनात राघोपुर,कुमारीपुर की ये तस्वीर है। जहां मदरसे में कक्षा 8 तक कि पढ़ाई होती है,और मदरसा में 250 से अधिक बच्चे नामांकित है। मदरसे के समय की ये तस्वीर है जहां मदरसा पूरी तरह खाली है,और क्लासरूम में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मदरसा के हेड मौलवी  मो0 जमालुद्दीन ने बताया है कि मदरसे में 4 शिक्षक है जिसमे एक शिक्षिका है,लेकिन शिक्षिका और एक शिक्षक मदरसा आये ही नही है। वही उन्होंने कहा कि मदरसा में शिक्षको की कमी के कारण पढाई नही हो पाती है इसलियर छहट्टी दे दी जाती है। सवाल ये है जी जहां एक तरफ सरकार बच्चो के शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए और अल्पसंख्यक बच्चो को बेहतर शिक्षा देने के लिए ऐसे शिक्षको पर पैसे खर्च कर रही है,लेकिन ये शिक्षक मदरसे को भगवान भरोसे छोड़कर फरार हो जाते है। ऐसे में अल्पसंख्यक बच्चो की शिक्षा व्यवस्था कैसे बेहतर होगी ये बड़ा सवाल है।