« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
महानंदा नदी किनारे बाढ़ के समय में हो रहे भीषण कटाव रोकने को लेकर बाढ़ पूर्व सुरक्षात्मक कार्य किया जा रहा
  • State
  • 2024-05-11 16:57:19
  • सैयद शादाब आलम

महानंदा नदी किनारे बाढ़ के समय में हो रहे भीषण कटाव रोकने को लेकर बाढ़ पूर्व सुरक्षात्मक कार्य किया जा रहा

महानंदा नदी किनारे बाढ़ के समय में हो रहे भीषण कटाव रोकने को लेकर बाढ़ पूर्व सुरक्षात्मक कार्य किया जा रहा लेकिन बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य स्थल पर जेई एवं जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरतने के कारण कार्य में संवेदक कर रहे हैं घोर अनियमितता जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उक्त कार्य स्थल पर घोर अनियमितता बरतने की शिकायत मिलने पर जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अनिल कुमार ने गुरुवार को लगभग पांच बजे पूर्वाहन बाढ़ पूर्व सुरक्षात्मक कार्य स्थल शिव मंदिर टोला इमामनगर पहुंच कर कार्य का जायजा लिया। इस दौरान जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अनिल कुमार ने जेई पवन कुमार सहित कार्य स्थल पर सभी लोगों को डांट फटकार लगाते हुए कहा कि जितने भी लकड़ी का बल्ली कार्य स्थल पर लगाया गया है सभी बल्ली को बाहर निकाल कर फेंकने की बात कहा और साथ यह भी कहा कि सभी बल्ली का लंबाई कम से कम 8 मीटर और गोली ढाई सौ सेंटीमीटर होनी चाहिए, तभी कार्य स्थल पर कार्य करने का निर्देश संवेदक एवं जेई को दिया गया। वही ऑफ कैमरा उन्होंने विभागीय जेई एवं एसडीओ व संवेदक को कहा कि कार्य स्थल पर कार्य करने वाले बल्ला की लंबाई एवं गोली काफी काम रहने के कारण दूसरा बल्ला लगाने को कहा गया। लेकिन अब तो देखने वाली बात यह होगी कि क्या संवेदक व जेई साहब कार्य स्थल पर लगे हुए बल्ले को उखाड़ कर दूसरा बल्ला लगते हैं या फिर वही बल्ली को लीपा पोती कर छोड़ देते हैं।