« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में खुदाई कै दौरान मिली भगवान की मूर्ति,
  • Religion
  • 2024-05-08 16:13:27
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में खुदाई कै दौरान मिली भगवान की मूर्ति,

मूर्ति मिलते ही बड़ी संख्या में पहुंचे लोग,शुरू हो गई पूजा अर्चन


कटिहार में जेसीबी से मिट्टी कटाई के दौरान एक मूर्ति मिलने के बाद इलाके में चर्चा शुरू हो गई और लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा अर्चना शुरू कर दी है। मामला कटिहार के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत ढेरूआ पंचायत के पकड़िया गांव से जुड़ा हुआ है,ज़ह संतोष कुमार दास के खेत मे जेसीबी से मिट्टी खुदाई के  दौरान खेत से एक अद्भुत काले रंग के पत्थर में बने मूर्ति  मिली है। मूर्ति मिलने की सूचना पूरा प्रखंड क्षेत्र में हलचल मच गई, और लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा अर्चना शुरू कर दी है। मौके पर ग्रामीणों की माने तो जितने भी लोग पहुंच रहे हैं प्रतिमा को देखने तरह-तरह के अनुमानित नाम दे रहे हैं लेकिन स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पा रही है कि किस भगवान की प्रतिमा है। वही ज़मीन मालिक संतोष कुमार दास ने बताया कि कोई इस मूर्ति को भगवान राम की तो कोई भगवान विष्णु की कह रहा है  लोग पूजा अर्चना में पूरी तरह लीन है,और अब यहां भव्य मंदिर बनाने की भी तैयारी आगे की जाएगी।