« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
बाबासाहेब के रास्ते पर चलकर ही बनेगा समरस समाज- सांसद तारिक अनवर
  • Politics
  • 2026-04-14 20:47:01
  • सैयद शादाब आलम

बाबासाहेब के रास्ते पर चलकर ही बनेगा समरस समाज- सांसद तारिक अनवर

संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कटिहार में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर कटिहार के सांसद तारीक अनवर ने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के बाद सांसद ने अंबेडकर चौक पर लगाए गए सेवा शिविर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की सराहना की।

मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद तारीक अनवर ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे। उन्होंने कहा कि समाज में समानता, न्याय और भाईचारा कायम रखने के लिए हमें उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि “बाबासाहेब के आदर्शों को अपनाकर ही एक मजबूत और समरस समाज का निर्माण संभव है। सांसद ने यह भी कहा कि आज के समय में संविधान की मूल भावना को समझना और उसे जीवन में उतारना बेहद जरूरी है, तभी समाज में सभी वर्गों के बीच संतुलन और सम्मान बना रह सकता है। वहीं कटिहार कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने भी बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि युवाओं को विशेष रूप से उनके विचारों और संघर्षों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी अगर बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलेगी, तो समाज में सकारात्मक बदलाव अवश्य आएगा। कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में बाबा साहेब के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। नेताओं ने एक स्वर में उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास, सिकंदर मंडल,बीके ठाकुर, कटिहार कांग्रेस के शहरी क्षेत्र के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, शाहनवाज खान, अंजुमन कौशर उर्फ आम्रपाली यादव,कुमार गौरव,पंकज तंबाकूवाला,राजेश रंजन मिश्रा, आनंद सिंह,मो० हसन अधिवक्ता सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।