« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
स्व-गणना की रफ़्तार परखने खुद वार्डों में पहुँचे डीएम और नगर आयुक्त।
  • General
  • 2026-04-28 18:11:39
  • सैयद शादाब आलम

स्व-गणना की रफ़्तार परखने खुद वार्डों में पहुँचे डीएम और नगर आयुक्त।

नगर निगम कटिहार क्षेत्र के अंतर्गत स्व-गणना कार्य को गति देने और इसकी सटीकता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला पदाधिकारी एवं नगर आयुक्त महोदय ने संयुक्त रूप से वार्ड नंबर 6 में आयोजित संध्या चौपाल का औचक निरीक्षण किया।

लोकेशन भरने में कर्मियों को मदद के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्व-गणना की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद नागरिकों से संवाद किया और नगर निगम द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मियों को कड़े निर्देश दिए कि नागरिकों को स्थान (Location) का विवरण सही-सही भरने में हर संभव तकनीकी सहायता प्रदान करें। डीएम महोदय ने स्पष्ट किया कि गणना का डेटा पूरी तरह सटीक होना चाहिए ताकि भविष्य की योजनाओं का लाभ सही तरीके से मिल सके।

वार्ड सभा और चौपाल से जागरूकता

विदित हो कि नगर निगम प्रशासन द्वारा स्व-गणना अभियान को सफल बनाने के लिए एक विशेष रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। इसके अंतर्गत

प्रात काल सभी वार्डों में कर्मियों और सुपरवाइजरों के माध्यम से वार्ड सभा का आयोजन किया जा रहा है।

संध्या काल कामकाजी लोगों और आम जनता की सुविधा के लिए संध्या चौपाल लगाई जा रही है।

नगर निगम के कर्मी घर-घर जाकर लोगों को इस प्रक्रिया से जोड़ रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी नागरिक इस महत्वपूर्ण स्व-गणना से वंचित न रहे और दी गई जानकारी त्रुटिहीन हो।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, संबंधित वार्ड के सुपरवाइजर और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्र में स्व-गणना के कार्य में काफी तेजी देखी जा रही है।