« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
डीएस कॉलेज प्रशासन पर छात्रों के निजी दस्तावेज बेचने का NSUI ने लगाया गंभीर आरोप DS कॉलेज प्रसासन के खिलाफ की नारेबाजी
  • Politics
  • 2026-04-28 19:50:53
  • सैयद शादाब आलम

डीएस कॉलेज प्रशासन पर छात्रों के निजी दस्तावेज बेचने का NSUI ने लगाया गंभीर आरोप DS कॉलेज प्रसासन के खिलाफ की नारेबाजी

एनएसयूआई छात्र संघ के तत्वाधान में, छात्र नेता मिठ्ठू की अध्यक्षता में छात्रों ने डीएस कॉलेज कार्यालय के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं के पर्सनल आई कार्ड, आधार कार्ड की फोटोकॉपी समेत कई महत्वपूर्ण कागजात कबाड़ में बेचे जा रहे हैं।

मिठ्ठू ने कहा कि इस तरह छात्रों के निजी दस्तावेज बेचे जाने से उनका दुरुपयोग हो सकता है, क्योंकि आई कार्ड में मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी मौजूद रहती है।

वहीं, डीएस कॉलेज के प्रिंसिपल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सभी रद्दी कागजात को एक कमिटी की निगरानी में बोरे में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने कहा कि आधार या आई कार्ड बेचने का सवाल ही नहीं उठता, ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

जब मीडिया ने बोरे से कागजात निकालने का वीडियो होने की बात पूछी, तो प्रिंसिपल ने कहा कि संभव है गलती से कुछ दस्तावेज उसमें चले गए हों।

अब देखने वाली बात यह होगी कि इस पूरे मामले की जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है और क्या छात्रों के आरोप सही साबित होते हैं या फिर प्रशासन का पक्ष सही निकलता है।