« कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर पटना विजिलेंस की छापेमारी, जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद « सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। « राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा « पुलिस के पीछा करने पर व्यक्ति ने महानंदा नदी में लगाई छलांग, बीच धार में हुआ लापता « कटिहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत,पेट्रोल भराने जा रहे थे दोनों दोस्त « मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, शहीद चौक पर यातायात बाधित « सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा, समय-सीमा में कार्य पूरा कराने का निर्देश « सेवा के रंग, आभार एवं संकल्प के संग कार्यक्रम में कृषि विभाग की पहल बनी आकर्षण का केंद्र « डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar
«Back
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा
  • Politics
  • 2026-10-12 09:51:23
  • सैयद शादाब आलम

राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा

 लोक मोर्चा के प्रदेश कैंप कार्यालय, 24 स्टैंड रोड, पटना में शनिवार को सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की उपस्थिति में कटिहार जिले के विभिन्न पंचायतों और क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।


यह कार्यक्रम कटिहार जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद के नेतृत्व में आयोजित हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए निगम पार्षद प्रतिनिधि संजय तांती, कंटिया पंचायत के मुखिया सीताराम उरांव, पूर्व मुखिया अनिल वैद्य, पहलागढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया शंभू पासवान, नवीन मेहता, पंकज यादव, अजीत चौहान, शमीम अख्तर, राहुल मेहता, चंचल दास, मो. जमशेद, मो. सैयद, दारा चौधरी और कौशिक चौहान सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।


इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने सभी नए सदस्यों को सदस्यता की रसीद प्रदान की और माला पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।


सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटिहार जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने सभी नए सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कटिहार जिले में राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मजबूत करना उनका प्रमुख लक्ष्य है। नए सदस्यों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जिले में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन लोगों के सहयोग और नेतृत्व से कटिहार जिले में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा।


कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कई वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत पंकज, सुभाष चंद्रवंशी, प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सह खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चौधरी तथा प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।


इस सदस्यता कार्यक्रम को कटिहार जिले में पार्टी के संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। नए सदस्यों के शामिल होने से आगामी दिनों में जिले में पार्टी की गतिविधियों को गति देने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की उम्मीद जताई गई।


Recent News

कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर पटना विजिलेंस की छापेमारी, जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद
2026-10-15 17:48:11
 
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
2026-10-14 18:46:16
 
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा
2026-10-12 09:51:23
 
पुलिस के पीछा करने पर व्यक्ति ने महानंदा नदी में लगाई छलांग, बीच धार में हुआ लापता
2026-10-12 09:38:32
 
कटिहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत,पेट्रोल भराने जा रहे थे दोनों दोस्त
2026-10-12 09:35:30