« कटिहार में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, संयुक्त एजेंसियों का ऑपरेशन « मानवता की मिसाल बने यातायात अधिकारी दिनेश कुमार, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों को अपने हाथों से करा रहे भोजन « एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत डढ़िया पंचायत के बुधैल गांव में जागरूकता शिविर आयोजित « कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस पर छापेमारी, 55.110 लीटर शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार « सीमांचल के विकास पर AIMIM और जेडीयू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत « सीमांचल की राजनीति का भरोसेमंद चेहरा: जनसेवा, संघर्ष और समर्पण की मिसाल ख्वाजा शाहिद « AIMIM Slams Bihar Government Over Neglect of Seemanchal, Raises Development and Power Crisis Issues « HMIS पोर्टल पर स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्टिंग को लेकर जिला पदाधिकारी ने निजी अस्पताल संचालकों के साथ की बैठक « बकरीद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठी मांग « कटिहार में मंत्री दिलीप जायसवाल बोले— कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाएं
«Back
आपदा से निपटने को नगर निगम तैयार, महापौर की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक।
  • General
  • 2026-05-04 19:08:48
  • सैयद शादाब आलम

आपदा से निपटने को नगर निगम तैयार, महापौर की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक।

नगर निगम कार्यालय में सोमवार, 04 मई 2026 को माननीय महापौर की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में माननीय उपमहापौर, नगर आयुक्त सहित जिले से संबंधित सभी पदेन सदस्य मौजूद रहे। साथ ही नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, सहायक अभियंता और कन्या अभियंता भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान शहर में लगातार सामने आ रही जलजमाव की समस्या, नालों की सफाई, मानसून के दौरान संभावित बाढ़ जैसी परिस्थितियों एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने-अपने अनुभव और सुझाव साझा करते हुए आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।

महापौर ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि शहर के संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर पहले से ही आवश्यक तैयारी सुनिश्चित की जाए, ताकि आपदा की स्थिति में आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किसी भी प्रकार की आपदा, विशेषकर जलजमाव या भारी बारिश की स्थिति उत्पन्न होने पर नगर निगम प्रशासन तुरंत सक्रिय होकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करेगा। इसके लिए आवश्यक संसाधनों और टीमों को तैयार रखने का निर्देश दिया गया।

अंत में यह तय किया गया कि आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए समय-समय पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि तैयारियों का आकलन किया जा सके और जरूरत पड़ने पर त्वरित सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। इस पहल से शहर में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Recent News

कटिहार में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, संयुक्त एजेंसियों का ऑपरेशन
2026-07-13 19:30:48
 
मानवता की मिसाल बने यातायात अधिकारी दिनेश कुमार, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों को अपने हाथों से करा रहे भोजन
2026-06-24 17:45:07
 
एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत डढ़िया पंचायत के बुधैल गांव में जागरूकता शिविर आयोजित
2026-06-24 17:06:42
 
कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस पर छापेमारी, 55.110 लीटर शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
2026-06-21 12:58:38
 
सीमांचल के विकास पर AIMIM और जेडीयू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत
2026-06-17 18:44:28