« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
इल्म से ही रोशन होगा समाज अल-करीम यूनिवर्सिटी में मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी का संदेश
  • General
  • 2026-05-12 23:09:36
  • सैयद शादाब आलम

इल्म से ही रोशन होगा समाज अल-करीम यूनिवर्सिटी में मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी का संदेश

कटिहार के अल-करीम यूनिवर्सिटी में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष और प्रख्यात इस्लामिक विद्वान हजरत मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी साहब ने शिक्षा और नैतिक मूल्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इल्म यानी ज्ञान ही इंसान, समाज और मुल्क को सही दिशा देने का काम करता है। मौलाना ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और जिम्मेदारी की भावना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं को नफरत नहीं बल्कि इंसानियत, भाईचारा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि शिक्षा और संस्कार ही समाज को मजबूत बनाने की सबसे बड़ी ताकत है युवाओं को सकारात्मक सोच और ज्ञान के साथ बढ़ना चाहिए ताकि देश और समाज का बेहतर भविष्य तैयार हो। कार्यक्रम में अल-करीम यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ. अहमद अशफाक करीम, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी सहित कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मौलाना के विचारों को लोगों ने गंभीरता से सुना और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।