« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
HMIS पोर्टल पर स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्टिंग को लेकर जिला पदाधिकारी ने निजी अस्पताल संचालकों के साथ की बैठक
  • General
  • 2026-05-30 19:59:43
  • सैयद शादाब आलम

HMIS पोर्टल पर स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्टिंग को लेकर जिला पदाधिकारी ने निजी अस्पताल संचालकों के साथ की बैठक

कटिहार, 30 मई 2026: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आंकड़ों की सटीक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, कटिहार द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी प्रत्यायित एवं अप्रत्यायित निजी नर्सिंग होम, क्लीनिक और अस्पतालों के संचालकों एवं प्रबंधकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न इंडिकेटरों की जानकारी को समयबद्ध तरीके से HMIS (हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) पोर्टल पर दर्ज कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।

बैठक में बताया गया कि निजी स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा किए जा रहे प्रसव, परिवार नियोजन सेवाएं, महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी, गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग सहित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े आंकड़ों को नियमित रूप से HMIS पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। इससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का सही आकलन किया जा सकेगा और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े आंकड़ों का सही संकलन सरकार की प्राथमिकता है। यदि सभी निजी अस्पताल और क्लीनिक अपने यहां उपलब्ध सेवाओं का विवरण समय पर पोर्टल पर दर्ज करेंगे, तो जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा। उन्होंने सभी संचालकों को निर्देश दिया कि वे अपने संस्थानों में होने वाले प्रत्येक प्रसव एवं परिवार नियोजन से संबंधित गतिविधियों का शत-प्रतिशत विवरण HMIS पोर्टल पर दर्ज करें।

बैठक में यह भी बताया गया कि सही और विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध होने से मातृ मृत्यु दर (MMR), शिशु मृत्यु दर (IMR) तथा प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न सूचकांकों में सुधार की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे। इसके अलावा सार्वजनिक और निजी क्षेत्र से प्राप्त आंकड़ों को एकीकृत कर व्यापक स्वास्थ्य सूचना प्रणाली विकसित करने में भी सहायता मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि HMIS पोर्टल पर नियमित रिपोर्टिंग से स्वास्थ्य योजनाओं के बेहतर नियोजन, संसाधनों के उचित आवंटन तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्माण के लिए आवश्यक डेटा उपलब्ध होगा। बैठक के अंत में सभी निजी अस्पताल संचालकों से सहयोग की अपील की गई तथा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया।

इस पहल से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और मूल्यांकन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनने की उम्मीद जताई जा रही है।