« महियारपुर में लगी भीषण आग 8 घर जल कर राख। « मनिहारी प्रशासन के ओर से चलाया जा रहा सामुदायिक किचन,मेधनीपुर नौजवान कमिटी के द्वारा किया गया बर्तन वितरण। « जेडीयू सांसाद ने किया मतदान। « इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के प्रत्यासी तारिक़ अनवर ने किया मतदान। « NDA और इंडिया गटबंधन के बीच है सीधी टक्कर। « पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने किया मतदान,कहा लोकतंत्र में बने हिस्सा। « पूर्व राज्यसभा सांसद सह जेडीयू नेता डॉ0 अहमद असफाक करीम ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान। « कटिहार में दूसरे चरण का मतदान शुरू,जिले में 18 लाख 33 हजार 9 मतदाता करेंगे मतदान। « मनिहारी नगर के बल्दियाबाड़ी वार्ड संख्या में लगी भीषण आग « मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित कर मुस्लिम वोट पर किया अटैक।
«Back
भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रवाद, विकास, और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा है- मनोज राय
  • Politics
  • 2024-04-06 20:57:25
  • Rupak Kumar gupta

भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रवाद, विकास, और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा है- मनोज राय

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय के अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । इस अवसर पर भाजपा की स्थापना दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर  उपस्थित पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव सौरभ कुमार मालाकार, लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह,सहसंयोजक गोविंद अधिकारी , जिला उपाध्यक्ष मुकेश पासवान ,शोभा जयसवाल जिलामंत्री धर्मनाथ तिवारी, मंजू चंद्रवंशी ,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा झा, शामिल हुए। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर के  कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहां की  आज भारतीय जनता पार्टी  की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। मैं आज पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है।

पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह ने कहा की यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि भाजपा अपने विकासवादी विजन, सुशासन और राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति हमेशा समर्पित रही है। भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति इसके कार्यकर्ता हैं, जो 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने में दिन-रात जुटे रहते हैं। देश की युवाशक्ति भाजपा को एक ऐसी पार्टी के रूप में देखती है, जो उनके सपनों को साकार करने के साथ ही 21वीं सदी में भारत को मजबूत नेतृत्व देने में सक्षम है। वहीं मौके पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र हो या राज्य, हमारी पार्टी ने सुशासन को नए सिरे से परिभाषित किया है। हमारी योजनाओं और नीतियों ने देश के गरीब और वंचित भाई-बहनों को एक नई ताकत दी है। जो लोग दशकों तक हाशिए पर रहे थे, उन्हें अपने लिए भाजपा में उम्मीद की बड़ी किरण दिखी। भाजपा उनकी सशक्त आवाज बनकर सामने आई। हमने हमेशा समग्र विकास के लिए काम किया है, इस मौके पर स्थापना दिवस के अवसर पर शामिल पुर्णिया जिला प्रभारी नवीन झा, विधानसभा प्रभारी बब्बन झा ,क्षेत्रीय प्रभारी छाया तिवारी,प्रियंका सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा, कोषाध्यक्ष विनीता वाधवानी, मनोज सरकार, आओम प्रकाश यादव,चंदन सिन्हा, मेजर जनरल प्रकाश, मनोज झा ,प्रभात मिश्रा, प्रमोद महतो, गजेन्द्र पाठक, पप्पू भगत, निरज आजाद, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।