« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
महियारपुर में लगी भीषण आग 8 घर जल कर राख।
  • Breaking News
  • 2024-04-27 10:06:33
  • मोहम्मद ज़ैद आलम

महियारपुर में लगी भीषण आग 8 घर जल कर राख।

मनिहारी प्रखंड के महियारपुर चौक के समीप गांव में लगी भीषण आग। जिसमे करीब 7 से 8 परिवार के घर जलकर हुए राख।मिली जानकारी के अनुसार खाना बनाने के क्रम में घर में आग लग गई। वही तेज धूप और जलती तेज हवा के कारण आग विक्राल रूप धारण कर लिया। और देखते ही देखते आग ने अपने चपेट में 7 से 8 घरों को ले लिया।वही घटना की सुचना अग्निशमन विभाग को दी गई।जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों व दमकल की टीम के द्वारा आग पर काबू पाया गया। लेकिन आग इतनी तेज थी की आग ने अपने आसपास के कई घरों को  जला का राख में तब्दील कर दिया। वही घर में रहा सारा सामान जलकर राख हो गया।वही इस आगलगी की घटना में लाखो के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वही समाजसेवी करण मानस बताया कि मुझे जानकारी मिली की महियारपुर चौक समीप एक गांव में आग लगी मैं तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंचा और स्थानीय लोगो की मदद से आग को बुझाने का प्रयास करने लगा मगर तेज हवा होने की कारण आग में जल्दी काबू पाया नही जा सका।जिसके वजह से करीब 8 से अधिक परिवार का घर जल गया।