« महापर्व छठ को छठ पर्व की सामग्रियों की खरीदारी को लेकर बाजारों में भारी भीड़ « दीपावली के पावन अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सामाजिक समरसता और खुशियां साझा करने की अनूठी पहल « फरक्का जल संधि पर JDU का नीतीश संवाद कार्यक्रम आयोजित « कटिहार में रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बर्तन दुकानों से रेलवे के तांबे के तार बरामद-दुकानदार गिरफ्तार « कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर कटिहार में तैयारी पूरी, 20 मतदान केंद्रों पर 10,977 मतदाता करेंगे मतदान « कटिहार में जेडीयू प्रवक्ता इम्तियाज हैदर का अनंत सिंह पर तीखा हमला, बोले- ‘जोकर टाइप के आदमी हैं’ « नवरात्र में बरारी की अनूठी पहल: नौ बेटियों को मिला एक दिन का सांकेतिक मुख्य पार्षद बनने का अवसर « कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर पटना विजिलेंस की छापेमारी, जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद « सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। « राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा
«Back
फरक्का जल संधि पर JDU का नीतीश संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • Politics
  • 2026-11-04 18:30:05
  • सैयद शादाब आलम

फरक्का जल संधि पर JDU का नीतीश संवाद कार्यक्रम आयोजित

कटिहार में फरक्का जल संधि पर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा  बिहार के साथ हुआ अन्याय, निशांत कुमार को बताया पार्टी का भविष्य!


कटिहार में फरक्का जल संधि को लेकर जदयू का नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन शहर के3 नगर भवन में किया गया। इस मौके पर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा,प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह,जेडीयू के विधायक विजय सिंह सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 

फरक्का जल संधि को लेकर पुनर्विचार की बात कही कही क्योंकि ये संधि दिसम्बर में समाप्त हो जाएगी । जेडीयू इस कार्यक्रम के जरिए बिहार के हितों की रक्षा के लिए 12 जिला में इस कार्यऋम को आयोजित कर चुका है और आज कटिहार में इसका समापन हो गया। 



इस मौके पर मौजूद जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद  संजय झा ने कहा कि  30 साल पुरानी फरक्का जलसंधि से बिहार को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बिहार की जल सुलभता, बढ़ती आबादी और आर्थिक विकास को देखते हुए अब नए सिरे से बिहार का हिस्सा तय होना चाहिए और इस संधि पर पुनः विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फरक्का जलसंधि जब हुआ था 1996 में तो बिहार के हित की बलि चढ़ा दी गई थी ,बिहार का जो पानी का हिस्सा था उसको से दिया गया था ,30 साल अब पूरा हो रहा है जो खत्म होने वाला है उस समय जो सरकार थी जिसके समय जल संधि हुई और विरोध तक नहीं क्या ,हमलोग तो विरोध कर रहे है,हमारी पार्टी विरोध कर रही है कि हम इसे नहीं मानते है ,बिहार के साथ अन्याय हुआ है,जल संधि अगर दुबारा करते है तो बिहार का जो जरूरत है पीने के पानी का ,जब संधि हुई थी उस समय बिहार का आबादी थी 7 करोड़ अब 14 करोड़ है ,कितना बड़ा फर्क है आप समझ सकते है।


वही जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा ने बड़ा बयान दिया है,उन्होंने कहा है कि पार्टी के बिहार में नीतीश जी की लीडरशिप में चुनाव होगा,आने वाले समय में निशांत कुमार हमारी पार्टी के भविष्य है।


कार्यक्रम के बाद एक सवाल में बीजेपी के नेतृत्व में जेडीयू चुनाव लड़ेगी या नीतीश के नेतृत्व में इस सवाल के जवाब में संजय  झा ने कहा कि नीतीश जी स्वस्थ है और जेडीयू चुनाव नीतीश के लीडरशिप में ही लड़ेगी और आने वाले समय में निशांत हमारी पार्टी के भविष्य है।