महापर्व छठ को छठ पर्व की सामग्रियों की खरीदारी को लेकर बाजारों में भारी भीड़
लोक आस्था का महापर्व छठ को छठ पर्व की सामग्रियों की खरीदारी को लेकर बाजारों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है,छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस के द्वारा शहर के हरदयाल चौक से बाटा चौक तक बैरिकेटिंग कर दी गई है और न्यू मार्केट होनर गाड़ियों की आवागमन को रोक दिया गया है ताकि छठ व्रतियों को बाजार में सामान खरीदने के कोई कठिनाई न हो।
कटिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर काफी उत्साह का माहौल है,छठ व्रतियों के द्वारा न्यू मार्केट पहुंचकर छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले सामग्री खरीदने के लिए शहर और ग्रामीण इलाकों से लोग यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे है।
छठ व्रति योगेश मंडल,श्रवण कुमार,सरिता देवी ने कहा कि इस बार सामनों की कीमत सही है और लोग न्यू मार्केट पहुंच कर सामान खरीद रहे है,छठ व्रतियों ने बताया कि छठ के इस्तेमाल होने वाली बड़ी टोकरी 300 रुपया पीस है,वही संतरा 100 रुपया में डेढ़ किलो,सेब 120 रुपया किलो,नारियल 140 रुपया जोड़ा,खीरा 80 रुपया किलो,शकरकंद 60 रुपया किलो, चूल्हा 250 रुपया पीस (मिट्टी का) ,केला 1500 रुपया खानी तक मिल रहा है ,सामान्य की कीमत पिछली बार की तरह ही है महंगाई का ज्यादा असर नहीं है जो कीमत प्रतिदिन है वही कीमत पर समान उपलब्ध है इसलिए दूर दराज से भी लोग यहां पहुंचते है।
वही दुकानदार बबलू कुमार,,सुरेश कुमार,अमरेश कुमार सहित अन्य दुकानदारों ने कहा कि इस बार दुकानदारी पिछली बार की तरह नहीं है,क्योंकि ग्रामीण इलाके में भी हाट बाजारों में सामान अब उपलब्ध हो जाती है जिस कारण बाजार में जो शहर के लोग है वो आते है और ग्रामीण इलाके से कुछ ही संख्या में लोग पहुंच रहे है,जैसा उम्मीद था बाजार से वैसा नहीं है,कीमत पिछली साल की तरह ही है महंगाई का कोई प्रभाव नहीं है।



