« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन कटिहार रेल मंडल से अयोध्या के लिए 18 मई को भाया मालदा होगी रवाना
  • National
  • 2024-04-27 23:18:03
  • manish kumar

भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन कटिहार रेल मंडल से अयोध्या के लिए 18 मई को भाया मालदा होगी रवाना

गर्मी की छुट्टी में अगर आप इस बार भक्ति यात्रा पर निकालने के लिए सोच रहे हैं तो आईआरसीटीसी द्वारा आपको एक बेहतर पैकेज के माध्यम से वैष्णो देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन और अयोध्या तक के दर्शन करवाने के लिए एक बार फिर से आकर्षक पैकेज में विशेष तैयारी की गई है। यह स्पेशल ट्रेन में आपको आगामी 18 मई से 26 मई तक आठ रात और 9 दिनों तक में प्रति व्यक्ति मात्र  17900 खर्च करना पड़ेगा। इसमें ट्रेन टिकट से लेकर भोजन और स्थानीय स्तर पर घूमने फिरने की तमाम खर्च जुड़ा हुआ है। इस संबंध में आईआरसीटीसी गुवाहाटी के चीफ सुपरवाइजर सावमा खोबुंग ने बुधवार को कटिहार स्टेशन के वीआईपी लाउंज में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया की न्यू जलपाईगुड़ी से आगामी 18 मई को भाया मालदा टाउन, रामपुर हाट, दुमका, भागलपुर, जमालपुर, किऊल और पटना के रास्ते यह भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन आपको निर्धारित गंतव्य तीर्थ स्थल का दौरा कराएगी। इस भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन का उद्देश्य भारत के पूर्वी हिस्सों में रहने वाले यात्रा के प्रति उत्साही लोगों की जरूरत को पूरा करना है । श्रद्धालुओं व यात्रियों को अयोध्या के राम मंदिर और माता वैष्णो देवी जैसे प्रतिष्ठित स्थलों की गहन आध्यात्मिक यात्रा की पेशकश कर आने वाले वर्षों के लिए यादगार अनुभव प्रदान करना है। पूरे तीर्थ यात्रा के दौरान दर्शनीय स्थलों की यात्रा गैर एसी बसों द्वारा की जाएगी जिससे एक निर्बाध यात्रा अनुभव सुनिश्चित होगा। पुरी यात्रा के दौरान एक मानक शाकाहारी मेनू का पालन किया जाएगा । वही आईआरसीटीसी के द्वारा इन सेवाओं के अलावा ट्रेन पेशेवर टूर एस्कॉर्ट्स , हाउसकीपिंग स्टाफ, निहत्थे सुरक्षा कर्मियों, निगरानी कैमरे, एक पीए प्रणाली और यात्रा बीमा कवरेज भी उक्त पैकेज में शामिल की गई है। इसमें कोई भी व्यक्ति आईआरसीटीसी के वेबसाइट और आईआरसीटीसी वेंडर के माध्यम से इस ट्रेन में अपना बुकिंग आसानी से करवा सकते हैं। गोरतलब है कि आईआरसीटीसी द्वारा पूर्व में भी लोगो की मूलभूत सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए आकर्षक पैकेज के साथ अलग अलग तीर्थ स्थलों पर स्पेशल ट्रेनो को चलाया जाता रहा है। जिससे लोगो में काफी हर्ष व्याप्त है।