« कटिहार में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, संयुक्त एजेंसियों का ऑपरेशन « मानवता की मिसाल बने यातायात अधिकारी दिनेश कुमार, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों को अपने हाथों से करा रहे भोजन « एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत डढ़िया पंचायत के बुधैल गांव में जागरूकता शिविर आयोजित « कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस पर छापेमारी, 55.110 लीटर शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार « सीमांचल के विकास पर AIMIM और जेडीयू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत « सीमांचल की राजनीति का भरोसेमंद चेहरा: जनसेवा, संघर्ष और समर्पण की मिसाल ख्वाजा शाहिद « AIMIM Slams Bihar Government Over Neglect of Seemanchal, Raises Development and Power Crisis Issues « HMIS पोर्टल पर स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्टिंग को लेकर जिला पदाधिकारी ने निजी अस्पताल संचालकों के साथ की बैठक « बकरीद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठी मांग « कटिहार में मंत्री दिलीप जायसवाल बोले— कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाएं
«Back
पोठिया थाना का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण।
  • General
  • 2026-02-10 17:22:23
  • सुमन कुमार शर्मा

पोठिया थाना का एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण।

रिकॉर्ड से लेकर अपराध नियंत्रण तक की गहन समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत।


कटिहार जिले के पोठिया थाना का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने करीब डेढ़ घंटे तक थाना डायरी, अपराध संचिका सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कागजातों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि थाना के समस्त रिकॉर्ड्स का बारीकी से अवलोकन किया गया है। विशेष रूप से गुंडा पंजी, लूट और डकैती जैसे संगीन अपराधों से संबंधित अभिलेखों के अलावा सीडी पार्ट-2, एमवाई अल्फाबेटिकल इंडेक्स तथा हाल-फिलहाल के क्राइम पैटर्न जैसे हत्या, लूट और डकैती के मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में लंबित पुराने मामलों की भी समीक्षा की गई है और संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी पेंडिंग मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

एसपी शिखर चौधरी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि नियमित गश्ती के साथ-साथ समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाए। इसके अलावा लंबित कांडों के अविलंब निष्पादन, वारंट के त्वरित क्रियान्वयन तथा कांडों के उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक वारदात को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांड समीक्षा या अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनुसंधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई बख्शी नहीं जाएगी।

एसपी ने यह भी निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में अपराधियों की पहचान कर उन पर सतत निगरानी रखी जाए तथा थाना आने वाले पीड़ितों के साथ हर हाल में अच्छा, संवेदनशील और मानवीय व्यवहार किया जाए।

इस मौके पर कोढ़ा एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर साजिद आलम, पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक डोली कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Recent News

कटिहार में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, संयुक्त एजेंसियों का ऑपरेशन
2026-07-13 19:30:48
 
मानवता की मिसाल बने यातायात अधिकारी दिनेश कुमार, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों को अपने हाथों से करा रहे भोजन
2026-06-24 17:45:07
 
एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत डढ़िया पंचायत के बुधैल गांव में जागरूकता शिविर आयोजित
2026-06-24 17:06:42
 
कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस पर छापेमारी, 55.110 लीटर शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
2026-06-21 12:58:38
 
सीमांचल के विकास पर AIMIM और जेडीयू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत
2026-06-17 18:44:28