« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत डढ़िया पंचायत के बुधैल गांव में जागरूकता शिविर आयोजित
  • General
  • 2026-06-24 17:06:42
  • सैयद शादाब आलम

एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत डढ़िया पंचायत के बुधैल गांव में जागरूकता शिविर आयोजित

एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के अंतर्गत ट्राइ संस्था के सहयोग से आज कटिहार जिले के डढ़िया पंचायत अंतर्गत बुधैल गांव में एक व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था।


कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा विशेष रूप से गर्मी के मौसम में लू एवं तेज धूप से बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त पानी पीने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी प्रेरित किया गया।


इस जागरूकता अभियान में गांव के 100 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य विशेषज्ञों से विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्राप्त कीं।


शिविर के दौरान एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना से जुड़े चिकित्सकों एवं टीम सदस्यों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं तथा उनके प्रश्नों का समाधान किया।


इस अवसर पर परियोजना प्रबंधक श्री सौरभ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित समुदायों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। जागरूकता ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। यदि लोग समय रहते स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, तो अनेक गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।


कार्यक्रम को सफल बनाने में एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के सभी टीम सदस्यों, चिकित्सकों तथा ट्राइ संस्था के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं