« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस पर छापेमारी, 55.110 लीटर शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
  • Crime
  • 2026-06-21 12:58:38
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस पर छापेमारी, 55.110 लीटर शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

कटिहार, 21 जून: जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार की सुबह कटिहार मद्य निषेध टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया तथा भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की। यह कार्रवाई कटिहार रेलवे स्टेशन और रेलवे पार्सल ऑफिस (बाटा चौक) के समीप की गई, जिससे शराब तस्करों में हड़कंप मच गया।

मद्य निषेध टीम को सूचना मिली थी कि रेलवे मार्ग के जरिए अवैध रूप से शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस के आसपास सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान सुपौल जिले के निवासी संजय कुमार को 15.000 लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं सहरसा जिले के निवासी संजीव कुमार को 8.110 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर के साथ पकड़ा गया।

इसी अभियान के दौरान टीम ने हाटे बाजार ट्रेन की भी तलाशी ली। तलाशी के क्रम में ट्रेन से लावारिस अवस्था में रखी गई 32.000 लीटर बीयर बरामद की गई, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। हालांकि इस खेप के संबंध में किसी व्यक्ति की मौके पर गिरफ्तारी नहीं हो सकी, लेकिन मद्य निषेध विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

इस कार्रवाई में कुल 55.110 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर जब्त की गई। साथ ही दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों द्वारा दोनों से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।