« कटिहार में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, संयुक्त एजेंसियों का ऑपरेशन « मानवता की मिसाल बने यातायात अधिकारी दिनेश कुमार, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों को अपने हाथों से करा रहे भोजन « एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत डढ़िया पंचायत के बुधैल गांव में जागरूकता शिविर आयोजित « कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस पर छापेमारी, 55.110 लीटर शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार « सीमांचल के विकास पर AIMIM और जेडीयू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत « सीमांचल की राजनीति का भरोसेमंद चेहरा: जनसेवा, संघर्ष और समर्पण की मिसाल ख्वाजा शाहिद « AIMIM Slams Bihar Government Over Neglect of Seemanchal, Raises Development and Power Crisis Issues « HMIS पोर्टल पर स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्टिंग को लेकर जिला पदाधिकारी ने निजी अस्पताल संचालकों के साथ की बैठक « बकरीद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठी मांग « कटिहार में मंत्री दिलीप जायसवाल बोले— कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाएं
«Back
AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन का सांसद तारिक अनवर पर निशाना
  • Politics
  • 2026-02-11 16:13:56
  • सैयद शादाब आलम

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन का सांसद तारिक अनवर पर निशाना

कटिहार में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने कटिहार के सांसद तारिक अनवर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद सांसद का क्षेत्र में आगमन हुआ है, जो स्वागत योग्य है, लेकिन जनता के मूलभूत सवाल अब भी अनुत्तरित हैं।

आदिल हसन ने कहा, “बहुत दिनों बाद कटिहार सांसद तारिक अनवर साहब छोगड़ा आए, यह अच्छी बात है। लेकिन मेरा उनसे सीधा सवाल है कि बलरामपुर और बारसोई में स्कूलों की बदहाल स्थिति कब सुधरेगी? कॉलेज कब खोला जाएगा? महिला कॉलेज की स्थापना कब होगी?”

उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी चिंताजनक है। “हॉस्पिटल में 24 घंटे डॉक्टर की तैनाती कब सुनिश्चित होगी? अतिरिक्त पीएचसी (एडिशनल PHC) कब चालू होगा?”

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाते हुए पूछा, “आखिर सड़कों का निर्माण कब होगा? जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए कब तक इंतजार करती रहेगी?”

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता विकास और सुविधाओं की मांग कर रही है, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है। AIMIM प्रवक्ता ने सांसद से इन मुद्दों पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है।

प्रेस वार्ता के बाद राजनीतिक हलकों में बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई

Recent News

कटिहार में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, संयुक्त एजेंसियों का ऑपरेशन
2026-07-13 19:30:48
 
मानवता की मिसाल बने यातायात अधिकारी दिनेश कुमार, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों को अपने हाथों से करा रहे भोजन
2026-06-24 17:45:07
 
एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत डढ़िया पंचायत के बुधैल गांव में जागरूकता शिविर आयोजित
2026-06-24 17:06:42
 
कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस पर छापेमारी, 55.110 लीटर शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
2026-06-21 12:58:38
 
सीमांचल के विकास पर AIMIM और जेडीयू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत
2026-06-17 18:44:28