« कटिहार में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, संयुक्त एजेंसियों का ऑपरेशन « मानवता की मिसाल बने यातायात अधिकारी दिनेश कुमार, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों को अपने हाथों से करा रहे भोजन « एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत डढ़िया पंचायत के बुधैल गांव में जागरूकता शिविर आयोजित « कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस पर छापेमारी, 55.110 लीटर शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार « सीमांचल के विकास पर AIMIM और जेडीयू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत « सीमांचल की राजनीति का भरोसेमंद चेहरा: जनसेवा, संघर्ष और समर्पण की मिसाल ख्वाजा शाहिद « AIMIM Slams Bihar Government Over Neglect of Seemanchal, Raises Development and Power Crisis Issues « HMIS पोर्टल पर स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्टिंग को लेकर जिला पदाधिकारी ने निजी अस्पताल संचालकों के साथ की बैठक « बकरीद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठी मांग « कटिहार में मंत्री दिलीप जायसवाल बोले— कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाएं
«Back
कटिहार में जेडीयू संगठन विस्तार को लेकर बैठक, 1 मार्च तक जिला अध्यक्ष का होगा चुनाव
  • Politics
  • 2026-02-12 16:52:17
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में जेडीयू संगठन विस्तार को लेकर बैठक, 1 मार्च तक जिला अध्यक्ष का होगा चुनाव

कटिहार। जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर जिला अतिथि गृह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी द्वारा मनोनीत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DRO) शंभू प्रसाद ने की। इस अवसर पर प्रदेश द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक सुनील कुमार भी मौजूद रहे।

बैठक में ग्रामीण जिला अध्यक्ष, सभी प्रखंड अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। यह बैठक संगठनात्मक चुनाव की तैयारी के मद्देनज़र बुलाई गई थी, जिसमें जिला एवं प्रखंड स्तर पर चुनाव की प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

DRO शंभू प्रसाद ने बताया कि जनता दल (यू) कटिहार इकाई के संगठनात्मक चुनाव को पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि जिला एवं प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा पार्टी का विस्तार सुनिश्चित किया जाएगा।

चुनाव पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने कहा कि उन्हें प्रदेश नेतृत्व द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच किसी प्रकार का द्वेष या विवाद न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी इम्तियाज हैदर ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की मजबूती के लिए चुनाव पर्यवेक्षक कटिहार पहुंचे हैं। उनकी देखरेख में नगर एवं महानगर जिला अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 से 23 फरवरी तक प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव होगा, जबकि 1 मार्च तक जिला अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करा लिया जाएगा।

कटिहार महानगर के निर्वाची पदाधिकारी नौशाद आलम ने कहा कि पार्टी ने उन्हें महानगर क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बैठक में जेडीयू नेता ख्वाजा शाहिद, शहीद इकबाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित

Recent News

कटिहार में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, संयुक्त एजेंसियों का ऑपरेशन
2026-07-13 19:30:48
 
मानवता की मिसाल बने यातायात अधिकारी दिनेश कुमार, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों को अपने हाथों से करा रहे भोजन
2026-06-24 17:45:07
 
एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत डढ़िया पंचायत के बुधैल गांव में जागरूकता शिविर आयोजित
2026-06-24 17:06:42
 
कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस पर छापेमारी, 55.110 लीटर शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
2026-06-21 12:58:38
 
सीमांचल के विकास पर AIMIM और जेडीयू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत
2026-06-17 18:44:28