« कटिहार में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, संयुक्त एजेंसियों का ऑपरेशन « मानवता की मिसाल बने यातायात अधिकारी दिनेश कुमार, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों को अपने हाथों से करा रहे भोजन « एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत डढ़िया पंचायत के बुधैल गांव में जागरूकता शिविर आयोजित « कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस पर छापेमारी, 55.110 लीटर शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार « सीमांचल के विकास पर AIMIM और जेडीयू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत « सीमांचल की राजनीति का भरोसेमंद चेहरा: जनसेवा, संघर्ष और समर्पण की मिसाल ख्वाजा शाहिद « AIMIM Slams Bihar Government Over Neglect of Seemanchal, Raises Development and Power Crisis Issues « HMIS पोर्टल पर स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्टिंग को लेकर जिला पदाधिकारी ने निजी अस्पताल संचालकों के साथ की बैठक « बकरीद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठी मांग « कटिहार में मंत्री दिलीप जायसवाल बोले— कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाएं
«Back
एसपी ने कचना थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश
  • General
  • 2026-02-12 18:48:49
  • सैयद शादाब आलम

एसपी ने कचना थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने गुरुवार को कचना थाना का औचक निरीक्षण कर थाना के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान अंचल पुलिस निरीक्षक बारसोई एवं थानाध्यक्ष की उपस्थिति में कांड अन्वेषण से संबंधित अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना में दर्ज कांडों की प्रगति की समीक्षा की तथा CCTNS, दागी पंजी, मालखाना रजिस्टर, CD पार्ट-2 एवं पार्ट-3 सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित मामलों की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि कांडों का निष्पादन समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। उन्होंने अनुसंधान अधिकारियों को निर्देशित किया कि साक्ष्य संकलन, आरोप-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया तथा तकनीकी संसाधनों के उपयोग में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

मालखाना के रख-रखाव की भी समीक्षा करते हुए उन्होंने जब्त सामानों के उचित संधारण और रिकॉर्ड के नियमित अद्यतन पर बल दिया। साथ ही CCTNS प्रणाली में सभी प्रविष्टियां समय पर और सही तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए गए, ताकि अपराध से संबंधित आंकड़ों का सही संकलन और विश्लेषण किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा आम जनता से व्यवहार में संवेदनशीलता बनाए रखने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

निरीक्षण के अंत में एसपी ने थाना पदाधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने, अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया।

Recent News

कटिहार में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, संयुक्त एजेंसियों का ऑपरेशन
2026-07-13 19:30:48
 
मानवता की मिसाल बने यातायात अधिकारी दिनेश कुमार, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों को अपने हाथों से करा रहे भोजन
2026-06-24 17:45:07
 
एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत डढ़िया पंचायत के बुधैल गांव में जागरूकता शिविर आयोजित
2026-06-24 17:06:42
 
कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस पर छापेमारी, 55.110 लीटर शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
2026-06-21 12:58:38
 
सीमांचल के विकास पर AIMIM और जेडीयू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत
2026-06-17 18:44:28