« कटिहार में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, संयुक्त एजेंसियों का ऑपरेशन « मानवता की मिसाल बने यातायात अधिकारी दिनेश कुमार, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों को अपने हाथों से करा रहे भोजन « एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत डढ़िया पंचायत के बुधैल गांव में जागरूकता शिविर आयोजित « कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस पर छापेमारी, 55.110 लीटर शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार « सीमांचल के विकास पर AIMIM और जेडीयू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत « सीमांचल की राजनीति का भरोसेमंद चेहरा: जनसेवा, संघर्ष और समर्पण की मिसाल ख्वाजा शाहिद « AIMIM Slams Bihar Government Over Neglect of Seemanchal, Raises Development and Power Crisis Issues « HMIS पोर्टल पर स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्टिंग को लेकर जिला पदाधिकारी ने निजी अस्पताल संचालकों के साथ की बैठक « बकरीद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठी मांग « कटिहार में मंत्री दिलीप जायसवाल बोले— कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाएं
«Back
तेंदुआ से खौफ में ग्रामीण, एक महिला को किया जख़्मी, पुलिस माइकिंग कर लोगो से रात में नहीं निकलने की कर रहे अपील, वन विभाग को दी गयी सुचना
  • General
  • 2026-03-01 11:47:31
  • सैयद शादाब आलम

तेंदुआ से खौफ में ग्रामीण, एक महिला को किया जख़्मी, पुलिस माइकिंग कर लोगो से रात में नहीं निकलने की कर रहे अपील, वन विभाग को दी गयी सुचना

कटिहार जिले के दुवाश्य पंचायत अंतर्गत नौहरी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेंदुए ने गांव की एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ अचानक खेत की ओर से गांव में घुस आया और महिला पर हमला कर फरार हो गया।


सूचना मिलते ही डंडखोरा पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की माइर्किंग घेराबंदी व निगरानी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे शाम के बाद अकेले बाहर न निकलें और बच्चों को घर के अंदर ही रखें।

वन विभाग की टीम को भी सूचना दे दी गई है और तेंदुए की तलाश जारी है।

वहीं दुवाश्य पंचायत सहित आसपास के गांवों में लोग डर के साए में रात गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।


मामले पर कटिहार के एसपी शिखर चौधरी ने बताया है कि सूचना मिली है कि दंडखोरा थाना क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया है ,सूचना पर पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई,पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और माइकिंग की जा रही है स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोगो के साथ बैठक की जा रही है।

Recent News

कटिहार में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, संयुक्त एजेंसियों का ऑपरेशन
2026-07-13 19:30:48
 
मानवता की मिसाल बने यातायात अधिकारी दिनेश कुमार, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों को अपने हाथों से करा रहे भोजन
2026-06-24 17:45:07
 
एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत डढ़िया पंचायत के बुधैल गांव में जागरूकता शिविर आयोजित
2026-06-24 17:06:42
 
कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस पर छापेमारी, 55.110 लीटर शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
2026-06-21 12:58:38
 
सीमांचल के विकास पर AIMIM और जेडीयू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत
2026-06-17 18:44:28