« कटिहार में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, संयुक्त एजेंसियों का ऑपरेशन « मानवता की मिसाल बने यातायात अधिकारी दिनेश कुमार, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों को अपने हाथों से करा रहे भोजन « एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत डढ़िया पंचायत के बुधैल गांव में जागरूकता शिविर आयोजित « कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस पर छापेमारी, 55.110 लीटर शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार « सीमांचल के विकास पर AIMIM और जेडीयू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत « सीमांचल की राजनीति का भरोसेमंद चेहरा: जनसेवा, संघर्ष और समर्पण की मिसाल ख्वाजा शाहिद « AIMIM Slams Bihar Government Over Neglect of Seemanchal, Raises Development and Power Crisis Issues « HMIS पोर्टल पर स्वास्थ्य सेवाओं की रिपोर्टिंग को लेकर जिला पदाधिकारी ने निजी अस्पताल संचालकों के साथ की बैठक « बकरीद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठी मांग « कटिहार में मंत्री दिलीप जायसवाल बोले— कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाएं
«Back
नरैहिया में डिग्री कॉलेज की मांग तेज, नहीं बना तो आंदोलन की चेतावनी  सबहेड
  • General
  • 2026-04-09 16:29:10
  • सैयद शादाब आलम

नरैहिया में डिग्री कॉलेज की मांग तेज, नहीं बना तो आंदोलन की चेतावनी सबहेड

समेली प्रखंड के युवाओं में आक्रोश, संघर्ष समिति ने प्रशासन को दी चेतावनी


कटिहार के समेली प्रखंड के पश्चिमी चांदपुर पंचायत स्थित नरैहिया में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर एक बार फिर माहौल गरमा गया है। वर्षों से लंबित इस मांग को लेकर स्थानीय लोगों और युवाओं ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी दी है।

धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय, कृष्णनगर नरैहिया परिसर में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज को लेकर बुधवार को नरैहिया मैदान में संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा शामिल हुए। इस दौरान समिति के सदस्यों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक और प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डिग्री कॉलेज की मांग कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष भी उठाई जा चुकी है। वहीं, क्षेत्रीय विधायक विजय सिंह निषाद ने भी विभिन्न मंचों से इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा है। बीते सितंबर में मुख्यमंत्री के नरैहिया दौरे के दौरान भी इस मांग को दोहराया गया था।

ग्रामीणों का आरोप है कि पहले यह तय था कि डिग्री कॉलेज नरैहिया में ही बनेगा, लेकिन अब इसे अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की चर्चा से लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। उनका कहना है कि नरैहिया प्रखंड के बीचों-बीच स्थित है, जिससे सभी पंचायतों के छात्रों के लिए यहां पहुंचना आसान होगा।

संघर्ष समिति का कहना है कि यदि नरैहिया में डिग्री कॉलेज का निर्माण होता है तो खासकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विकास को नई गति मिलेगी।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि नरैहिया में ही डिग्री कॉलेज का निर्माण नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Recent News

कटिहार में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, संयुक्त एजेंसियों का ऑपरेशन
2026-07-13 19:30:48
 
मानवता की मिसाल बने यातायात अधिकारी दिनेश कुमार, फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों को अपने हाथों से करा रहे भोजन
2026-06-24 17:45:07
 
एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत डढ़िया पंचायत के बुधैल गांव में जागरूकता शिविर आयोजित
2026-06-24 17:06:42
 
कटिहार में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन और पार्सल ऑफिस पर छापेमारी, 55.110 लीटर शराब-बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
2026-06-21 12:58:38
 
सीमांचल के विकास पर AIMIM और जेडीयू आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई सियासत
2026-06-17 18:44:28