« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में 49 वर्षीय महिला रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने मुफस्सिल थाना में दिया आवेदन।
  • Crime
  • 2026-04-09 16:27:17
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में 49 वर्षीय महिला रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने मुफस्सिल थाना में दिया आवेदन।

कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत परतेली गांव से एक 49 वर्षीय महिला के अचानक लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर अपहरण के साथ-साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुमशुदा महिला की पहचान जीनत प्रवीण के रूप में की गई है। उनके पति मो० इमरान आलम (पप्पू) ने बताया कि बीते 5 अप्रैल की संध्या उनकी पत्नी घर से यह कहकर निकली थी कि वह ग्रुप लोन का पैसा देने जा रही है। इसी दौरान वह एक टेंपो में बैठकर कहीं चली गई। उनके साथ कौन लोग थे, इसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

परिजनों ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने अपने स्तर से महिला की काफी तलाश की। शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत सभी संभावित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद थक-हारकर उन्होंने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर महिला की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

आवेदन में परिजनों ने आशंका जताई है कि महिला के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है, इसलिए प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उन्हें खोज निकाले।

इधर, मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और महिला की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है।