« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
बच्चा बेचने वाले गिरोह के चार महिला सदस्य को एक लाख रुपया के साथ किया गिरफ्तार
  • Crime
  • 2024-05-22 09:20:17
  • सैयद शादाब आलम

बच्चा बेचने वाले गिरोह के चार महिला सदस्य को एक लाख रुपया के साथ किया गिरफ्तार


बच्चा चोरी कर बेचने का मामला उजागर हुआ है। बच्चा चोर गिरोह के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को बहला फुसला कर बच्चा चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। बच्चा चोर गिरोह के सदस्यों के द्वारा बच्चा चोरी कर मोटी रकम लेकर बेच दिया जाता है।जी हां एक ऐसा ही मामला जिले की कोढ़ा थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया है। कटिहार जिला के कोढ़ा थाना पुलिस द्वारा बड़ी कारवाई करते हुए बच्चा बेचने वाले गिरोह के चार महिला सदस्य को एक लाख रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया। मामले प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ धर्मेंद्र कुमार ने  बताया कि 16 मई को कोढ़ा थाना अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा से एक डेढ़ वर्ष के बच्चे को तीन चार महिला मिलकर एक लाख रुपया में बेच दिया गया है। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाई करते हुए कोढ़ा थाना पुलिस द्वारा मामले की तह तक जाते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा पहुंचकर मामले का जाँच पड़ताल करते हुये मामले की छानबीन किया गया तथा बच्चे की माँ से पूछताछ किया गया तो बच्चे की माँ के द्वारा बताया गया की मेरे साथ तीन चार महिला जिसका नाम सोहागी खातून, जरीना खातून,, मनवारा खातून, प्रभावती देवी का नाम बताया गया। मामले की पूरी जाँच पड़ताल करने के उपरांत पता चला कि सोहागी खातून एवं मनवारा खातून के मिली भगत से जरीना खातून ने प्रभावती देवी को एक लाख रूपया में बच्चा को बेची है। मामले में थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि रुपया एवं बच्चा को बरामद कर उक्त सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में थाना अध्यक्ष के द्वारा मामला दर्ज कर अग्रिम करवाई की जा रही है।