« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में आम के आड़ में लाई जा रही थी विदेशी शराब की बडी खेप।
  • Crime
  • 2024-05-31 17:11:32
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में आम के आड़ में लाई जा रही थी विदेशी शराब की बडी खेप।

पुलिस ने शराब के साथ एक तस्कर को कर लिया गिरफ्तार।


कटिहार में बंगाल से पिकअप में आम लाने की आड़ में कई जा रही थी विदेशी शराब की तस्करी, गुप्त सूचना पर पुलिस ने शराब की बड़ी खेप कर लिया बरामद। एक कहावत है तू डाल डाल में पात पात ,कुछ इस तरह की कार्य कर रही है कटिहार पुलिस,जहां पुलिस ने बंगाल से बिहार लाये गए आम की आड़ में शराब तस्करी कर लाया गया जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। बताया जाता है कि कटिहार: पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कटिहार के रौशना थाना क्षेत्र के लाभा  मुख्य सड़क एन एच 81 पर नाद भट्टा के समीप बंगाल से आम लेकर आ रही बंगाल नंबर की पिकअप वैन WB 73B 9970 से आम के कैरेट में छुपा कर ले जाये जा रहे  आम के कैरेट के 22 कैरेट में  अंग्रेजी शराब को गुप्त सूचना पर एस एच ओ तारिक अनवर के नेतृत्व में छापामारी कर शराब को जप्त किया गया तथा चालक शेख रिजाउल , साकिन-हरिहचंद्रपुर को गिरफ्तार कर आगे की करवाई की जा रही है ।रौशना थाना एसएचओ ने बताया कि

मई माह में ही  रोशना थाना अंतर्गत लगातार चौथी बार शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है  ।  जिसमें से 3 बार  शराब तस्कर को रोशना पुलिस ने  गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने में कामयाब रही । रोशना थाना के एस एच ओ ने बताया कि शराब तस्कर को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।

जप्त शराब में बीयर, ऑफिसर चॉइस,  ब्लंडर, प्राइड स्टर्लिंग, बुड वेयर । पिकअप चालक के अनुसार 2 अन्य लोग भी इस तस्करी में शामिल आलम एवं रहमान साकीन हरिशचंद्रपुर की बात बताई जा रही है । पुलिस ने बताया कि शराब तस्कर आलम एवं रहमान की तलाश है । पिकअप बंगाल से कटिहार जा रही थी लेकिन लाभा में ही उसे दबोच लिया गया । वही पुलिस ने बताया कि 885.15 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।