« कटिहार में संपन्न हुआ कांग्रेस का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर « बिना अनुमति पुतला दहन करना पड़ा महंगा, पूर्व मंत्री राम प्रकाश महतो समेत तीन नेताओं पर FIR दर्ज « सालमारी में 22 नवंबर को सजेगी शायरी और कविता की महफिल « महापर्व छठ को छठ पर्व की सामग्रियों की खरीदारी को लेकर बाजारों में भारी भीड़ « दीपावली के पावन अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सामाजिक समरसता और खुशियां साझा करने की अनूठी पहल « फरक्का जल संधि पर JDU का नीतीश संवाद कार्यक्रम आयोजित « कटिहार में रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बर्तन दुकानों से रेलवे के तांबे के तार बरामद-दुकानदार गिरफ्तार « कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर कटिहार में तैयारी पूरी, 20 मतदान केंद्रों पर 10,977 मतदाता करेंगे मतदान « कटिहार में जेडीयू प्रवक्ता इम्तियाज हैदर का अनंत सिंह पर तीखा हमला, बोले- ‘जोकर टाइप के आदमी हैं’ « नवरात्र में बरारी की अनूठी पहल: नौ बेटियों को मिला एक दिन का सांकेतिक मुख्य पार्षद बनने का अवसर
«Back
सालमारी में 22 नवंबर को सजेगी शायरी और कविता की महफिल
  • General
  • 2026-11-21 13:08:48
  • सैयद शादाब आलम

सालमारी में 22 नवंबर को सजेगी शायरी और कविता की महफिल

  • सालमारी में 22 नवंबर को सजेगी शायरी और कविता की महफिल, ‘एक शाम राष्ट्रीय एकता के नाम’ से होगा भव्य ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन


गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का पैगाम लेकर जुटेंगे देश-विदेश के मशहूर शायर एवं कवि


सालमारी (कटिहार): साहित्य, संस्कृति और आपसी सद्भाव की साझा विरासत को समर्पित एक भव्य आयोजन 22 नवंबर को सालमारी स्थित आर.डी.एस. कॉलेज के प्रांगण में आयोजित होने जा रहा है। ‘एक शाम राष्ट्रीय एकता के नाम’ से आयोजित इस ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में देश के नामचीन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखने वाले शायर एवं कवि शिरकत करेंगे।


यह आयोजन केवल शेरो-शायरी और कविता की महफिल नहीं, बल्कि भारत की गंगा-जमुनी तहजीब, सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का एक खूबसूरत प्रयास है। इस मंच पर उर्दू शायरी और हिंदी कविता के माध्यम से मोहब्बत, इंसानियत, भाईचारे और एकता का संदेश दिया जाएगा।


कार्यक्रम को यादगार और सफल बनाने के लिए आयोजकों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में बारसोई के अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सहित जिले के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।


सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मोहम्मद तसलीम आलम ने बताया कि वर्तमान समय में समाज के बीच प्रेम, सद्भाव और एकता के संदेश को मजबूत करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम की परिकल्पना की गई है, ताकि साहित्य और संस्कृति के माध्यम से समाज के हर वर्ग को एक मंच पर लाया जा सके।


इस भव्य आयोजन का आयोजन ह्यूमन डेवलपमेंट सेंटर के सौजन्य से किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में मोहम्मद खतीब खान, मोहम्मद मंजर आलम (उपमुखिया प्रतिनिधि) सहित कई लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।


आयोजकों को उम्मीद है कि 22 नवंबर की यह शाम सालमारी के लिए यादगार साबित होगी, जहां शब्दों की ताकत, शायरी की मिठास और कविता की संवेदना के जरिए एकता, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम पूरे समाज तक पहुंचेगा।