« कटिहार में संपन्न हुआ कांग्रेस का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर « बिना अनुमति पुतला दहन करना पड़ा महंगा, पूर्व मंत्री राम प्रकाश महतो समेत तीन नेताओं पर FIR दर्ज « सालमारी में 22 नवंबर को सजेगी शायरी और कविता की महफिल « महापर्व छठ को छठ पर्व की सामग्रियों की खरीदारी को लेकर बाजारों में भारी भीड़ « दीपावली के पावन अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सामाजिक समरसता और खुशियां साझा करने की अनूठी पहल « फरक्का जल संधि पर JDU का नीतीश संवाद कार्यक्रम आयोजित « कटिहार में रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बर्तन दुकानों से रेलवे के तांबे के तार बरामद-दुकानदार गिरफ्तार « कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर कटिहार में तैयारी पूरी, 20 मतदान केंद्रों पर 10,977 मतदाता करेंगे मतदान « कटिहार में जेडीयू प्रवक्ता इम्तियाज हैदर का अनंत सिंह पर तीखा हमला, बोले- ‘जोकर टाइप के आदमी हैं’ « नवरात्र में बरारी की अनूठी पहल: नौ बेटियों को मिला एक दिन का सांकेतिक मुख्य पार्षद बनने का अवसर
«Back
कटिहार में संपन्न हुआ कांग्रेस का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
  • Politics
  • 2026-11-25 18:41:11
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में संपन्न हुआ कांग्रेस का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

 कटिहार (आरआरएन): जिला कांग्रेस कमेटी, कटिहार (बिहार) के तत्वावधान में बुधवार, 25 नवंबर 2026 को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। यह शिविर स्थानीय राजेन्द्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर किया गया।  

​इस अवसर पर पूर्व विधायक शकील खान, पूर्व विधायक पूनम पासवान, पूर्व विधायक सतनारायण प्रसाद, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सऊद,आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वनायक डॉक्टर विपिन कुमार सिंह  प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अल्तमश दीवान, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम राय, पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार, नगर अध्यक्ष आनंद सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष पुतुल सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान और आईटी के जिला अध्यक्ष विक्रम पासवान सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

​पूरा कार्यक्रम जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।  

​शिविर में प्रशिक्षण प्रभारी प्रो. रणजीत कु. मिश्र ने कटिहार के सभी प्रखंडों से आए प्रखंड अध्यक्षों और अन्य अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के दौरान संगठन में जमीनी स्तर पर किस तरह काम किया जाए और किन उपायों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है, इन सभी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। यह शिविर काफी सफल रहा और प्रशिक्षण लेने वाले सभी प्रतिभागी इस आयोजन से संतुष्ट व खुश नजर आए। प्रतिभागियों का कहना था कि इस प्रशिक्षण से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बल मिलेगा और आने वाले समय के चुनावों में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।