« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
पीरगंज गांव में जर्जर स्कूल भवन तोड़ने के क्रम में छत गिरने से बड़ा हादसा ।दो मजदूर की एक साथ हुई मौत,एक की हालत गंभीर।
  • Crime
  • 2024-03-04 12:47:41
  • Syead Shadab alam

पीरगंज गांव में जर्जर स्कूल भवन तोड़ने के क्रम में छत गिरने से बड़ा हादसा ।दो मजदूर की एक साथ हुई मौत,एक की हालत गंभीर।

प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पीरगंज  जर्जर भवन तोड़ने के क्रम में भवन का छत गिरने से दो मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि एक मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो चुका है जिसका बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र भेजा गया है। घायल मजदूर की भी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों में साजन मंडल 45 वर्ष सरवन मंडल 44 वर्ष  पिता फटकन मंडल दोनो  मजदूर पीरगंज गांव के ही निवासी है। रोज कमाने खाने के लिए मजदूरी कर रहे थे ।वही आज इन दोनों मजदूर विद्यालय के जर्जर भवन तोड़ने के लिए पहुंचे थे। भवन का छत गिर जाने से दोनों मजदूर छत के नीचे दब गए। इसके बाद दोनों मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई ।जबकि एक मजदूर विजय मंडल पिता लक्ष्मी मंडल जो बुरी तरह जख्मी है जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। वही इस घटना के बाद विद्यालय से सभी शिक्षक फरार नजर आ रहे हैं। वही ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर भवन तोड़ने के लिए मजदूरों के जगह जेसीबी लगाना चाहिए था, तो यह हादसा नहीं होता ।वहीं पंचायत के मुखिया विजय प्रकाश केवट ने बताया कि विद्यालय में जर्जर भवन था जो कभी भी गिर जाने से विद्यालय में पठन-पाठन कर रहे छात्र-छात्राएं हादसे के शिकार हो सकते थे। जिसको लेकर विद्यालय शिक्षा समिति के द्वारा बैठक कर  निर्णय लिया गया था कि विद्यालय में जर्जर भवन को तोड़कर हटा दिया जाए । मजदूर के द्वारा भवन तोड़ा जा रहा था। जिसमें यह बड़ा हादसा हो गया। दो मजदूरों की मौत हो गई वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तथा परिजनों के द्वारा शिक्षा विभाग बिहार सरकार से 10-10 लाख मुआवजे देने की मांग कर रहे हैं । पंचायत के मुखिया विजय केवट ने मृतक मजदूर के परिजनों को 10-10 लख रुपए मुआवजा दिए जाने की बिहार सरकार से मांग की है, साथ ही उक्त हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।