« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में फर्जी साइबर एसपी हुआ गिरफ्तार
  • Crime
  • 2024-06-01 08:25:40
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में फर्जी साइबर एसपी हुआ गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ बिहार बंगाल और झारखंड में है मामला दर्ज।


कटिहार पुलिस ने ऐसे  साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है जो लड़कियों और महिलाओं के मोबाइल नंबर निकाल कर उसे न्यूड कॉल कर उसका वीडियो और फोटो बना लेता है और फिर बाद में इस वीडियो और फोटो को वायरल करने के नाम पर डराता धमकता है और भया दोहन कर रकम की वसूली करता था ।गिरफ्तार अपराधी फर्जी साइबर एसपी का  नाम शम्स तबरेज है, जो कटिहार के गेड़ाबाड़ी न्यू कॉलोनी जुराबगंज रोड का निवासी है।


कैसे हुआ खुलासा, एसपी ने दी जानकारी।

----------------------------------------

कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने कटिहार से फर्जी साइबर एसपी को गिरफ्तार करने के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया है। कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि कटिहार जिले में दो मोबाइल नंबर का शिकायत दर्ज हुआ था जो गृह मंत्रालय भारत सरकार के पोर्टल पर और बिहार के विभिन्न जिलों, देश के विभिन्न राज्यों से दो मोबाइल नंबर के विरुद्ध अश्लील वीडियो/फ़ोटो  के नाम पर फर्जी साइबर एसपी बनाकर डरता एवं अवैध वसूली की सूचना प्राप्त हुई । पुलिस अधीक्षक कटिहार के निर्देशानुसार कटिहार साइबर थाना के द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए कटिहार के कॉहा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए फर्जी साइबर एसपी बनकर लड़कियों और महिलाओं को डराने वाले अपराधी  शम्स तबरेज को गिरफ्तार किया गया है । कटिहार एसपी ने बताया कि कोढ़ा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए फर्जी साइबर अपराधी को  गिरफ्तार किया गया है । यह साइबर अपराधी के पास से मोबाइल बरामद किया गया है।  जिसमें सैकड़ो लड़कियों ,महिलाओं की अश्लील फोटो एवं वीडियो पाया गया है । इस संबंध में साइबर थाना में कांड दर्ज करते हुए आईटी एक्ट एवं पोक्सो एक्ट दर्ज की गई है।