« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
समस्या पर भारी पड़ा आस्था,जल जमाव के बीच महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा
  • Religion
  • 2024-06-06 17:42:04
  • सैयद शादाब आलम

समस्या पर भारी पड़ा आस्था,जल जमाव के बीच महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा

सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की पूजा करती है, बरगद के पेड़ के नीचे सुहागिन महिलाएं सज-संवरकर सावित्री, सत्यवान और यमराज की पूजा अर्चना आस्था के साथ करती है। मान्यता है कि वट सावित्री के पर्व करने से पति की लंबी उम्र के साथ संतान सुख की प्राप्ति और वैवाहिक जीवन में प्रेम, सुख समृद्धि बढ़ती है। लेकिन कटिहार समाहरणालय के सामने स्थित इंदिरा गांधी पार्क में विशाल वट वृक्ष के आस-पास जल जमाव होने के कारण पूजा करने आई महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि इस समस्या के बावजूद आस्था भारी पड़ा । दरअसल सुबह सवेरे मूसलाधार बारिश होने के कारण शहर के कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई। जिस कारण इंदिरा गांधी पार्क में भी जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। बता दे कई सालों से प्रशासनिक उदासीनता के कारण इंदिरा गांधी पार्क बदहाली के आंसू रो रहा है। बच्चों के खेलने के लिए लगाए गए झूले भी गायब हो गए हैं। पिछले साल से ही यह पार्क वन विभाग के अधीन है, लेकिन वन विभाग के अधिकारी इसकी सुधि कब लेंगे यह तो आने वाला वक्त बताएगा।