« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में पुलिस के साथ हाथापाई
  • Crime
  • 2024-06-13 13:05:29
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में पुलिस के साथ हाथापाई

आरोपी महिला को गिरफ्तार कर ले जाने के दौरान पुलिस के साथ हाथापाई,

स्मेक जैसे नशे को बेचने को लेकर महिला को गिरफ्तार कर ले जा रही थी पुलिस।

कटिहार में नगर थाना पुलिस के साथ हाथापाई का वीडियो सामने आया है,जहां एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाने के दौरान पुलिस के साथ हाथापाई की गई है। मामला कटिहार नगर थाना क्षेत्र के हरीगंज कोरैया पट्टी से जुड़ा हुआ है जहां नगर थाना पुलिस के द्वारा छापामारी के दौरान एक महिला को गिरफ्तार करने पर लोग आक्रोषित हो गए और महिला को छोड़ने को लेकर पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और पुलिस के साथ हाथपाई करने लगे। महिला पुलिस के द्वारा महिला को पकड़ कर गाड़ी मे बैठाने के दौरान मोहल्ले की महिलाओ ने हंगामा करते हुए आरोपी महिला को छुड़ा कर लेकर भाग निकले। जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस के द्वारा कोरैया पट्टी के एक घर मे छापमारी की गई जिसमे स्मैक मोबाईल और कुछ रूपये भी बरामद किया गया वही तीन व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया जिसमे दो युवक को पूछताछ कर छोड़ दिया और एक व्यक्ति को जिसका घर मे स्मैक बरामद हुवा उनको पकड़ कर थाने ले आई और इसी को लेकर उक्त महिला को गिरफ्तार कर ले जाया जा रहा था। घटना के बाद पुलिस ने अभी इसपर कुछ भी कहने से इंकार किया है।