« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
जमीन ब्रोकर मनीष ठाकुर की गोली मारकर हत्या
  • Crime
  • 2024-07-22 13:29:58
  • सैयद शादाब आलम

जमीन ब्रोकर मनीष ठाकुर की गोली मारकर हत्या

कटिहार के मुफासिल थाना क्षेत्र के बैगना सर्विस रोड पर अज्ञात अपराधियों ने जमीन ब्रोकर मनीष ठाकुर की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी। मनीष ठाकुर अपने साथी सूरज कुमार के साथ फोरलेन के पास अपनी जमीन देख रहे थे, जब अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। मनीष को सिर में गोली लगी और उन्हें गंभीर हालत में कटिहार मेडिकल कॉलेज (केएमसीएच) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 


घटना की सूचना मिलते ही मुफासिल थाना पुलिस, नगर थाना पुलिस और फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की जा रही इस जांच में, घटनास्थल से कुछ खोखे भी बरामद हुए हैं। 


मनीष ठाकुर का आपराधिक इतिहास


सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत कुमार ने बताया कि मनीष ठाकुर कटिहार नगर थाना क्षेत्र के दुर्गास्थान के निवासी थे और जमीन के कारोबारी थे। उन्होंने कहा कि मनीष ठाकुर का आपराधिक इतिहास रहा है और वे पिछले दिनों एक हत्या के मामले में बेल पर चल रहे थे। जमीन के कारोबार के एंगल से भी जांच की जा रही है।


कटिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है कि मनीष ठाकुर के कई लोगों के साथ जमीन के कारोबार से जुड़े विवाद थे। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।