« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
मक्का किसान और व्यापारियों से लगभग 4 करोड़ नगद ठगी करबे वाला चढा पुलिस के हत्थे
  • Crime
  • 2024-08-03 10:37:41
  • मो0 अससुर रहमान

मक्का किसान और व्यापारियों से लगभग 4 करोड़ नगद ठगी करबे वाला चढा पुलिस के हत्थे

लगभग 4 करोड़ नगद के साथ कटिहार पुलिस ने मक्का किसान और व्यापारियों के ठगी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है। बताया जाता है कि 

वादी हिमांशु कुमार भगत एवं अन्य के द्वारा किसानों एवं व्यापारियों से मक्का खरीद कर प्रितम ट्रेडर्स डुम्मर को मक्का बिक्री किया गया। बिक्री के उपरांत प्रितम ट्रेडर्स डुम्मर के मालिक गौतम कुमार चौधरी  के द्वारा वादी एवं अन्य को लगभग पाँच करोड़ रूपया दिया गया। शेष रूपया गौतम कुमार चौधरी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शेष बचे करोड़ों रूपया को गबन कर लिया। जिस संदर्भ में पोठिया थाना में दिनांक 17.06.24 को मामला दर्ज कराया गया।

इस कांड में लगभग 2 हजार से ज्यादा मक्का किसानों का पैसा था. आसपास के क्षेत्र के सौ से ज्यादा मक्का व्यवसायी के पैसों का भी गबन किया गया था। पुलिस अधीक्षक, कटिहार के द्वारा उक्त कांड के गंभीरता को देखते हुये अनुमंडलपुलिस पदाधिकारी, कटिहार-02 के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया। फिर उसके बाद पुलिस अधीक्षक कटिहार के द्वारा गठित एस०आई०टी० टीम को कांड के प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। गठित एस०आई०टी० टीम के द्वारा तकनिकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुये कांड के फिरार अभियुक्त के विरूध राज्य एवं देश के विभिन्न हिस्सो में लगातार छापामारी कि गई, इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य अभियुक्त कटिहार आ रहा है। तत्पश्चात् गठित एस०आई०टी० टीम के द्वारा कांड के प्राथमिकी अभियुक्त गौतम कुमार चौधरी पिता स्व०  चौधरी कटिहार को पोठिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पकड़ा गया तथा पकडाये अभियुक्त के बताये अनुसार उसके निशानदेही पर गठित टीम के द्वारा छापामारी किया गया।


पोठिया थाना क्षेत्र के इस मामले पर खुलासा करते हुए एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से कटिहार पुलिस लगभग दो हज़ार  किसनो के साथ हुए साथ हुए इस ठगी के उद्भेदन को लेकर तत्पर थे, अब इस मामले में मुख्य आरोपी गौतम चौधरी एवं उनके सहयोगी को गिरफ्तार करते हुए 3 करोड़ 77 लाख 94 हजार 450 रूपया नगद और विभिन्न बैंकों में रखें 31 लाख रुपए को होल्ड करवा दिया गया है।