« कटिहार में जेडीयू प्रवक्ता इम्तियाज हैदर का अनंत सिंह पर तीखा हमला, बोले- ‘जोकर टाइप के आदमी हैं’ « नवरात्र में बरारी की अनूठी पहल: नौ बेटियों को मिला एक दिन का सांकेतिक मुख्य पार्षद बनने का अवसर « कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर पटना विजिलेंस की छापेमारी, जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद « सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। « राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा « पुलिस के पीछा करने पर व्यक्ति ने महानंदा नदी में लगाई छलांग, बीच धार में हुआ लापता « कटिहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत,पेट्रोल भराने जा रहे थे दोनों दोस्त « मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, शहीद चौक पर यातायात बाधित « सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा, समय-सीमा में कार्य पूरा कराने का निर्देश « सेवा के रंग, आभार एवं संकल्प के संग कार्यक्रम में कृषि विभाग की पहल बनी आकर्षण का केंद्र
«Back
कटिहार के बरारी थाना पुलिस के द्वारा बरारी थाना के काढ़ागोला दियरा का कुख्यात अपराधी अशोक चौधरी और उसके सगे भाई को एक रायफल, एक दो नाली बन्दुक एवं चालीस जिन्दा कारतुस के साथ  गिरफ्तार किया है।
  • Crime
  • 2024-08-26 18:12:07
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार के बरारी थाना पुलिस के द्वारा बरारी थाना के काढ़ागोला दियरा का कुख्यात अपराधी अशोक चौधरी और उसके सगे भाई को एक रायफल, एक दो नाली बन्दुक एवं चालीस जिन्दा कारतुस के साथ गिरफ्तार किया है।

कटिहार एसपी जितेंद कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि  बरारी थाना अध्यक्ष  को गुप्त सूचना मिली की बरारी थाना क्षेत्र के टाली बट्टा स्थित अशोक चौधरी के घर में अवैध हथियार एवं गोली रखा हुआ है।  सूचना की जानकारी बरारी  थानाध्यक्ष, द्वारा पुलिस अधीक्षक  कटिहार को दिया गया।


पुलिस अधीक्षक जितेंद कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-02 कटिहार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया है तथा गठित छापामारी दल को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। गठित धाममारी दल के द्वारा टाली बट्टा स्थित अशोक चौधरी के घर पहुँचकर उनके घर को विधिवत घेराबन्दी किया गया तथा तलाशी करते हुए अशोक चौधरी का घर का छापामारी करना शुरू किया। इस दौरान दो व्यक्ति घर से निकल कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से भाग रहे दोनों व्यक्ति को पकड़ा गया तथा पकड़ाये व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर अपना नाम  अशोक चौधरी ,मनिष कुमार दोनों पिता बीतन चौधरी दोनों साकिन टाली टाली बट्टा थाना बरारी जिला कटिहार बताया।


 गठित छापामारी दल के द्वारा  पूछ-ताछ किया गया तो उनके बताये गये निशान् देही पर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में उनके घर के आँगन में बॉस के चचरी से बना झोपरीनुमा जिसमें मकई का भुटरी के अन्दर छुपा कर रखा दो हथियार (एक रायफल, एक दो नाली बन्दुक) एवं चालीस जिन्दा कारतुस को बरामद किया गया। 


अशोक चौधरी से दोनों हथियार एवं जिन्दा कारतुस के बारे में पुछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि "हम अपने अन्य अपराधी दोस्तों के साथ मिलकर दियरा क्षेत्र में किसानों की जमीन और फसल पर कब्जा करने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियार एवं गोली रखते है"। यह पूर्व में भी हत्या के कांड में जेल जा चुका है।

Recent News

कटिहार में जेडीयू प्रवक्ता इम्तियाज हैदर का अनंत सिंह पर तीखा हमला, बोले- ‘जोकर टाइप के आदमी हैं’
2026-10-18 08:05:37
 
नवरात्र में बरारी की अनूठी पहल: नौ बेटियों को मिला एक दिन का सांकेतिक मुख्य पार्षद बनने का अवसर
2026-10-17 07:30:38
 
कटिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर पटना विजिलेंस की छापेमारी, जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद
2026-10-15 17:48:11
 
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
2026-10-14 18:46:16
 
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कटिहार के दर्जनों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, उमाकांत आनंद ने जताया पार्टी मजबूत होने का भरोसा
2026-10-12 09:51:23