« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार जिले के 7 पैक्स अध्यक्षों पर जिला सहकारिता पदाधिकारी ने सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
  • State
  • 2024-09-07 20:24:25
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार जिले के 7 पैक्स अध्यक्षों पर जिला सहकारिता पदाधिकारी ने सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

सहायक निबंधक सहयोग समितियाँ कटिहार सह प्रभारी  जिला सहकारिता पदाधिकारी ब्रिजेन्द्र कुमार ने बताया कि खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2023-24 में किसानों से धान की खरीदारी करने वाले पैक्स/व्यापारमंडलों जिनके द्वारा चावल की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को नहीं की जा रही है या आपूर्ति करने में लापरवाही बरती जा रही है वैसे पैक्सों पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में जिला सहकारिता पदाधिकारी कार्यालय जुट गया है जिले में टारीफ विपणन मौसम वर्ष 2023-24 के दौरान 44993.854 मे०टन धान की अधिप्राप्ति की गई थी धान की मात्रा के समतुल्य कुल 30595.821 मे०टन घावल राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध कराया जाना था लेकिन अबतक लगभग 65 समितियों के द्वारा 2280.725 मेन्टन चावल की आपूर्ति नहीं की गई है।

सहायक निबंधक सहयोग समितियाँ कटिहार सह प्रभारी  जिला सहकारिता पदाधिकारी ब्रिजेन्द्र कुमार ने  बताया  कि बार-बार निदेश देने के बाद भी कई पैक्स अध्यक्ष तथा प्रबंधक के द्वारा राज्य खाद्य निगम, कटिहार को चावल की आपूर्ति नहीं कर रहे है। जिले के ऐसे चिन्हित 7 पैक्स उत्तरी भण्डारतल, भर्री, जाजा, किरोरा,शाहपुर, गायघट्टा और सालेहपुर पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है।



 जिनके पास अधिक मात्रा में चावल की आपूर्ति लंबित है पर प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश संबंधित सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को दिया गया है।


वर्ष 2022-23 में भी 17 पैक्स पर मामला दर्ज किया गया था जिसमे पूर्वी बारिनगर,सुजापुर, बलतर, बांसगांव, बिघोरहाट, हरनारोई, द्वासाय,रायपुर,भरसिया, छोआर,मलहरिया, सागरथ, मुसापुर शामिल है।

,उन्होंने बताया कि ऐसे पैक्स जिसपर प्राथमिकी दर्ज हो जाती है वो ओर उनके परिजन फिर कभी पैक्स का चुनाव नही लड़ सकेंगे।