« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
कटिहार में संदेहास्पद स्थिति में 2 लोगो की मौत एक सदर अस्पताल में इलाजरत।
  • Crime
  • 2024-09-08 10:21:13
  • सैयद शादाब आलम

कटिहार में संदेहास्पद स्थिति में 2 लोगो की मौत एक सदर अस्पताल में इलाजरत।

कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र के बैरिया गाँव से बड़ी खबर आ रही है। जहां दो लोगों की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है। जबकि तीसरे का सदर अस्पताल में इपाज जारी है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है जहां शराब पार्टी चल रही थी जहां शराब पीने से दोनों की मौत हुई है।


 घटना मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद प्रखंड बैरिया गाँव  की इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान अमित कुमार और सद्दाम के रूप में हुई है जबकि इलाजरत की पहचान बजरुद्दीन के तौर पर हुई है। हालांकि परिजन और ग्रामीण दोनों की मौत का कारण शराब पीना बता रहे हैं।


 घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। 


घटना के बाद मृतक के अमित के परिजन चंदा मोसमास ने बताया कि  अमित बाहर से काम कर के आया था जिसके बाद बदरुद्दीन ने कहा कि कुछ खर्च करो इसी को लेकर घर मे मटन बनाई गई और बदरुद्दीन अपने साथ शराब लेकर आया था और घर का दरवाजा बंद कर शराब पीया था। और शराब पार्टी करने के बाद बदरुद्दीन भाग गया।इस दौरान पता चला कि दोनों की घर बके अंदर मौत हो गई है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।


घटना के बाद पुलिस ने कहा है कि इन लोगों के बीच पैसे के लेनदेन का कोई विवाद था और इसी कारण यह लोग आज शराब पार्टी कर रहे थे और इसी दौरान शराब में जहर मिलाकर इन लोगों को पिला दिया गया है फिलहाल शॉप का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा।