« डीसीएलआर पर लगे आरोपों को लेकर जिला प्रशासन सख्त, तीन सदस्यीय जांच टीम गठित « SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels Organizes Free Health Camp in Dhusmar, Katihar « 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महेश्वरी एकेडमी में हुआ भव्य ध्वजारोहण समारोह, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फहराया तिरंगा « SBI संजीवनी परियोजना के तहत कटिहार में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस « विश्व हिंदू परिषद की जिला कार्य समिति बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन « पैरों से लिखकर शिक्षक बनने का सपना संजो रही कटिहार की लक्ष्मी, हौसले की मिसाल बनी 13 वर्षीय दिव्यांग छात्रा « स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर महेश्वरी एकेडमी के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल « डी सी आर भवन कटिहार में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सोलर मेला का आयोजन किया गया « विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया जाएगा « शहीदों को जिला पदाधिकारी, कटिहार ने श्रद्धांजलि दी
«Back
सहायक थाना पुलिस ने 600 बोतल कफ सीरप सहित 2890 पीस नशीला टैबलेट किया बरामद,अभियुक्त मौके से फरार।
  • Crime
  • 2024-09-09 21:06:55
  • सैयद शादाब आलम

सहायक थाना पुलिस ने 600 बोतल कफ सीरप सहित 2890 पीस नशीला टैबलेट किया बरामद,अभियुक्त मौके से फरार।

कटिहार सहायक थाना पुलिस को  सोमवार को बडी सफलता हाथ लगी है,जहाँ पुलिस ने छापेमारी कर प्रतिबंधित कफ सीरप सहित नशे की गोली बरामद की है।


सहायक थाना अध्यक्ष पंकज प्रताप ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस लगातार कार्य कर रही है । इसी कड़ी में सोमवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज में नशे का कारोबार फल फूल रहा है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शरीफगंज में छापेमारी की गई।


 सहायक थाना क्षेत्र के शरीफ गंज निवासी मोहम्मद लाल खान और अरमान अंसारी के घर लोधी हॉस्पिटल के पास छापेमारी की गई और इस छापेमारी में 600 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप एवं 2890 पीस नशीला टैबलेट बरामद  कर लिया गया। 


छापेमारी के दौरान अभियुक्त मो0  लाल खान और अरमान अंसारी मौके से भाग निकले।


, सहायक थाना पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज करते हुए आगे अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।